[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Bihar Ka Mausam: बिहार को मिली कंपकंपाने वाली सर्दी से राहत, दिन में धूप, रात में कनकनी! जानें अगले 7 दिनों का मौसम

Bihar Ka Mausam: बिहार को मिली कंपकंपाने वाली सर्दी से राहत, दिन में धूप, रात में कनकनी! जानें अगले 7 दिनों का मौसम

0
Bihar Ka Mausam: बिहार को मिली कंपकंपाने वाली सर्दी से राहत, दिन में धूप, रात में कनकनी! जानें अगले 7 दिनों का मौसम
Bihar-Ka-Mausam-

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम ने अब संतुलित करवट ले ली है. लंबे समय तक चले कोहरे और कड़ाके की ठंड के बाद राज्य के ज्यादातर इलाकों में दिन में चटक और कड़क धूप निकल रही है. इससे कोल्ड डे की स्थिति खत्म हो गई है और लोगों को बड़ी राहत मिली है.

हालांकि राहत पूरी तरह नहीं है, क्योंकि रात और सुबह के समय तापमान अब भी 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे कनकनी वाली ठंड का एहसास बरकरार है. यही वजह है कि लोग इस मौसम को ‘गुलाबी सर्दी’ का नाम देने लगे हैं.

धूप ने लौटाई रौनक, बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

लगातार कई दिनों तक घरों में दुबके रहने के बाद अब लोग धूप में बैठते नजर आ रहे हैं. पार्क, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर फिर से रौनक लौट आई है. खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों को धूप से बड़ी राहत मिली है.

पटना, गया, भागलपुर, मुंगेर, औरंगाबाद जैसे दक्षिण बिहार के जिलों में कोहरे का असर लगभग खत्म हो चुका है और दोपहर में धूप इतनी तेज हो रही है कि कुछ देर बाद उसकी तपिश महसूस होने लगती है.

रात में अब भी सर्दी का असर

IMD के अनुसार, दिन का तापमान सामान्य या उससे थोड़ा ऊपर बना हुआ है, लेकिन न्यूनतम तापमान में अभी खास बढ़ोतरी नहीं हुई है. यही कारण है कि रात और सुबह के समय ठंड चुभती हुई लगती है.

उत्तर बिहार के तराई वाले जिलों पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में 19 जनवरी तक सुबह के समय हल्के से मध्यम, कहीं-कहीं घने कोहरे का असर बना रह सकता है. गुरुवार को सबसे कम विजिबिलिटी 400 मीटर मोतिहारी में दर्ज की गई, जो कोहरे की गंभीरता को दर्शाती है.

दिन गर्म, रात ठंडी

राज्य में अधिकतम तापमान 20.6 से 25.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 5.9 से 12.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. सबसे ठंडा स्थान सबौर (भागलपुर) रहा, जहां पारा 5.9 डिग्री तक गिर गया. दिन और रात के तापमान के इस बड़े अंतर के कारण मौसम में दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है.

न कोल्ड डे, न शीतलहर का डर

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले सात दिनों तक बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा. कोल्ड डे या शीतलहर को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. अगले दो-तीन दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी के आसार हैं.

22 जनवरी तक उत्तर बिहार के जिलों से भी घने कोहरे का अलर्ट खत्म हो जाएगा. कुल मिलाकर यह साफ संकेत है कि बिहार में कड़ाके की ठंड का दौर अब पीछे छूट चुका है और मौसम राहत की पटरी पर लौट आया है.

Also Read: Bihar Budget 2026: बिहार विधानसभा सत्र का पूरा शेड्यूल जारी, 3 फरवरी को बजट पेश करेगी नीतीश सरकार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel