[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार झमाझम बारिश, आंधी-तूफान के साथ होगी जुलाई की शुरुआत, IMD ने बिहार के इन जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

झमाझम बारिश, आंधी-तूफान के साथ होगी जुलाई की शुरुआत, IMD ने बिहार के इन जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

0
झमाझम बारिश, आंधी-तूफान के साथ होगी जुलाई की शुरुआत, IMD ने बिहार के इन जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
बिहार मौसम खबर (सांकेतिक फोटो)

Bihar July Weather Forecast: पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 1 जुलाई को बिहार के उत्तरी और पश्चिमी इलाकों में मानसून सबसे ज्यादा एक्टिव रहेगा. इस दिन पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर में मौसम सबसे ज्यादा खराब हो सकता है. इन 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और भारी बारिश के साथ बिजली गिर सकती है.

इसके अलावा राजधानी पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां बादल गरजने के साथ हल्की या मध्यम दर्जे की बारिश होगी.

2 जुलाई को दिखेगा मानसून का कहर

2 जुलाई को मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में भारी बारिश और आंधी-तूफान के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

पटना, गया, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जगहों पर बिजली चमकने के साथ हल्की फुहारें पड़ने के आसार हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

3 जुलाई को दक्षिण और मध्य बिहार में खराब रहेगा मौसम

3 जुलाई को मानसून का रुख बदल जाएगा और यह दक्षिण व मध्य बिहार की तरफ शिफ्ट हो जाएगा. इस दिन बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है. इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इसी दिन पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, खगड़िया, मुंगेर और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है.

पूर्वी बिहार और कोशी-सीमांचल के जिलों यानी सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज के लोगों के लिए राहत की खबर है. यहां मौसम सामान्य रहेगा और विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के सभी सरकारी अस्पतालों में लगेंगे CCTV, डॉक्टरों के हर काम पर रहेगी नजर, निशांत कुमार खुद करेंगे मॉनिटरिंग

Previous article गोल्ड मेडल बचाने उतरेगी टीम इंडिया, एशियन गेम्स स्क्वाड में 17 वर्षीय खिलाड़ी की एंट्री
Next article बांका की बहू कुमारी रंजीता बनीं CRPF में डिप्टी कमांडेंट, पदोन्नति से जिले में खुशी की लहर
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel