[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 को लेकर बिहार अलर्ट मोड पर, देशभर में संक्रमितों की संख्या पहुंची 350 के पार

कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 को लेकर बिहार अलर्ट मोड पर, देशभर में संक्रमितों की संख्या पहुंची 350 के पार

0
कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 को लेकर बिहार अलर्ट मोड पर, देशभर में संक्रमितों की संख्या पहुंची 350 के पार
सांकेतिक तस्वीर

Corona In Bihar: देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट जेएन.1 (JN.1) के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. बुधवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 350 के पार पहुंच गई, जिसके बाद केंद्र सरकार की ओर से स्थिति की गंभीरता को लेकर आपात बैठक बुलाई गई. इस वेरिएंट को लेकर बिहार भी सतर्क हो गया है. हालांकि, राज्य में अभी तक इस वेरिएंट का कोई भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने पूरी स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखी है.

स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से अलर्ट

बिहार के निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक राज्य में JN.1 से संक्रमित कोई मरीज नहीं मिला है, लेकिन स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से अलर्ट है. राज्य में कोरोना से निपटने के लिए पहले से ही स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), गाइडलाइंस और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हैं. विभाग केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित नई गाइडलाइंस का इंतजार कर रहा है, जो आपात बैठक के बाद जारी की जा सकती हैं.

अन्य राज्यों में बढ़ रहे मामले, मुंबई बना हॉटस्पॉट

देश में महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में कोरोना के नए मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. विशेष रूप से मुंबई में 50 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिससे इसे नया हॉटस्पॉट माना जा रहा है. केरल और तमिलनाडु में भी कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है. इन राज्यों में मध्य-पूर्व एशिया के देशों से लोगों का आना-जाना अधिक होता है, जिससे संक्रमण के फैलने की आशंका बढ़ जाती है.

विदेशों में भी बढ़ रहा संक्रमण

सिंगापुर में एक सप्ताह में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14 हजार पार कर चुकी है, जबकि थाईलैंड और हांगकांग में भी मामलों में तेजी दर्ज की जा रही है. ऐसे में भारत में सतर्कता जरूरी हो गई है, क्योंकि वैश्विक यात्रा फिर से सामान्य हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग की सलाह है कि लोग सतर्क रहें, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क का प्रयोग करें और हाथों की स्वच्छता बनाए रखें. किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं.

Also Read: बिहार में सुधा दूध हुआ महंगा, 22 मई से लागू होंगे नए दाम, जानें किस वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ी

Previous article Film Shooting: बिहार में भी होने लगा लाइट, कैमरा और एक्शन, अब तक 14 फिल्मों को मिली शूटिंग की अनुमति
Next article Chanakya Niti: जो लोग इन 4 बातों को अपनाते हैं, वे कभी हारते नहीं
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel