[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई विभागों में नए सचिव नियुक्त, जानिए किस अफसर को मिली कौन सी जिम्मेदारी

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई विभागों में नए सचिव नियुक्त, जानिए किस अफसर को मिली कौन सी जिम्मेदारी

0
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई विभागों में नए सचिव नियुक्त, जानिए किस अफसर को मिली कौन सी जिम्मेदारी
सांकेतिक तस्वीर

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं. इस फेरबदल में शिक्षा, वित्त, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, ऊर्जा, भवन निर्माण, पर्यटन और आपदा प्रबंधन जैसे कई विभागों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है.

किन्हें क्या जिम्मेदारी मिली

सबसे पहले 1996 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी आनंद किशोर को वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है. आनंद किशोर फिलहाल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे.

1996 बैच के ही एच. आर. श्रीनिवास को समाज कल्याण विभाग का नया अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. खास बात यह है कि वे पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त का अपना मौजूदा प्रभार भी संभालते रहेंगे.

स्वास्थ्य विभाग के नए सचिव कौन?

स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन विभाग में भी अहम बदलाव किए गए हैं. 1997 बैच के संतोष कुमार मल्ल को जल संसाधन विभाग से हटाकर आपदा प्रबंधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. वहीं 2005 बैच के कुमार रवि को स्वास्थ्य विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है.

कुमार रवि इससे पहले मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के तौर पर काम कर रहे थे. 2003 बैच के लोकेश कुमार सिंह को पर्यटन विभाग का सचिव बनाया गया है. इसके साथ ही वे विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

ऊर्जा विभाग की कमान संभालेंगे अजय यादव

ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी 2005 बैच के अजय यादव को दी गई है. अजय यादव अब ऊर्जा विभाग के सचिव होंगे. साथ ही मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग और बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा भी उनके पास रहेगा. 2007 बैच के संजय कुमार सिंह को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है और उन्हें विभाग का पूरा प्रभार सौंपा गया है.

भवन निर्माण विभाग में 2008 बैच के प्रणव कुमार को नया सचिव बनाया गया है. वहीं 2010 बैच के चंद्रशेखर सिंह अब जल संसाधन विभाग के नए सचिव होंगे. इसके अलावा मनोज कुमार सिंह को नई दिल्ली स्थित बिहार भवन का स्थानिक आयुक्त नियुक्त किया गया है. रजनीश कुमार सिंह को कारा एवं सुधार सेवाएं विभाग में IG की जिम्मेदारी दी गई है.

इसे भी पढ़ें: 12 और 13 मई को बिहार के इन जिलों में वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

बिहार में जमीन खरीदने से पहले मिलेगी पूरी कुंडली, रजिस्ट्री से पहले जांच करेगी सरकार

Previous article विजय के शपथ ग्रहण में विवाद: वंदे मातरम के बाद तमिल थाई वाझथु बजाए जाने पर CPI नाराज
Next article बेगूसराय में जमीनी विवाद में जमकर हुई पत्थरबाजी,आधा दर्जन लोग घायल
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel