[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 60 KMPH की रफ्तार से हवा और बिजली गिरने की संभावना

बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 60 KMPH की रफ्तार से हवा और बिजली गिरने की संभावना

0
बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 60 KMPH की रफ्तार से हवा और बिजली गिरने की संभावना
बिहार में बारिश की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Rain Alert: बिहार में 72 घंटे बाद मॉनसून वाली बारिश की संभावना जताई गई है. इससे पहले कहीं उमस वाली गर्मी तो कहीं हल्की बारिश का दौर देखा जाएगा. आज मौसम विभाग की ओर से पटना, भागलपुर, गया, नवादा समेत कई जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.

इन जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग की माने तो, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीवान, सारण, वैशाली और समस्तीपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, पटना, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, गया, नवादा, जमुई और बांका में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग की माने तो, आज चार जिलों सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया और कटिहार जिले में भारी बारिश हो सकती है. बिगड़े मौसम के दौरान लोगों से सावधान रहने और खास किसानों से खुले में काम नहीं करने की अपील की गई है. पटना की बात करें तो, चिलचिलाती धूप का असर रहेगा लेकिन मौसम में बदलाव और बारिश की संभावना भी है. लेकिन इस दौरान लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत नहीं मिलेगी.

Image 1024
बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 60 kmph की रफ्तार से हवा और बिजली गिरने की संभावना 3

23 और 24 जून को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की माने तो, अगले दो दिनों तक मौसम में कुछ खास बदलाव देखने के लिए नहीं मिलेगा. मिला जुलाकर अभी के जैसा ही मौसम बना रहेगा. 23 और 24 जून को विभाग ने सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और बांका में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान यहां हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना है. जबकि बाकी के जिलों में तपती गर्मी झेलनी पड़ सकती है.

Also Read: राजगीर मॉब लिंचिंग पर भड़के सांसद पप्पू यादव, पीड़ितों को दी आर्थिक मदद; बोले- ‘संसद तक उठाएंगे आवाज’

Previous article फूलों और बेलपत्र से हुआ बाबा गरीबनाथ का शृंगार, जलाभिषेक को उमड़ी भीड़
Next article मुंगेर सदर अस्पताल जाने से पहले जान लें किस डॉक्टर की है ड्यूटी, जारी हुआ ओपीडी रोस्टर
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel