[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार में आज से शुरू होगा हेवी रेन का दौर, इन 16 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी

बिहार में आज से शुरू होगा हेवी रेन का दौर, इन 16 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी

0
बिहार में आज से शुरू होगा हेवी रेन का दौर, इन 16 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी
बिहार में बारिश की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Rain Alert: जुलाई महीने की शुरूआत आज से हो गई है और आज से ही राज्य में हेवी रेन का दौर शुरू होने की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग विभाग की तरफ से आज राज्य में डबल अलर्ट जारी किया गया है. कुछ जिलों में ऑरेंज जबकि कुछ जिलों में येलो अलर्ट है. इसमें से 16 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

इन जिलों में आज भयंकर बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग की माने तो, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में आज मौसम बिगड़ा रहेगा. इनमें से शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में भारी बारिश की चेतावनी है. जबकि कटिहार और पश्चिम चंपारण में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

Image 4

अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक इसी तरह की स्थिति जिलों में बनी रह सकती है. यानी कि कहीं तेज, कहीं मध्यम तो कहीं हल्के स्तर की बारिश दर्ज की जाएगी. इस दौरान बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज हवा चलने का भी पूर्वानुमान जारी किया है. इस तरह से पूरे बिहार में मॉनसून अब धीरे-धीरे एक्टिव होना शुरू हो गया है. पटना और इसके आस-पास के जिलों में सुबह से बादल छाए हैं. कहीं-कहीं बारिश भी दर्ज की गई है.

बिहार की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्या कहना है मौसम वैज्ञानिकों का?

इस बीच मौसम वैज्ञानिकों ने राहत की खबर दी है कि 15 जुलाई के बाद पटना सहित बिहार के अधिकतर भागों में झमाझम बारिश होने की प्रबल संभावना है. विभाग ने चेतावनी दी है कि जुलाई में भी जून की तरह कम बारिश होती है, तो कई हिस्सों में सुखाड़ जैसी स्थिति हो सकती है. मौसम सेवा केंद्र के निदेशक सीएन प्रभु ने बताया कि 15 जुलाई के बाद पटना के आसपास सहित बाकी के सभी जिलों में अच्छी बारिश की पूरी संभावना बन रही है.

बिहार के इन हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान

आईएमडी की माने तो, उत्तर और पूर्वी बिहार के कुछ जिलों (जैसे दरभंगा, गोपालगंज और समस्तीपुर) में एक से दो दिनों में बादल गरजने, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश के आसार भी बन रहे हैं. 15 जुलाई के बाद मॉनसूनी सिस्टम के पूरी तरह सक्रिय होने से पटना, आसपास के इलाकों और बिहार के अधिकांश भागों (उत्तर से लेकर दक्षिण बिहार तक) में झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा.

तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस हो सकती है गिरावट

साथ ही अगले एक सप्ताह के दौरान पटना सहित राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान है. अगले दो-तीन दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. बारिश के कारण कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, लेकिन हवा में अत्यधिक नमी होने के कारण पटना और आसपास के लोगों को उमस भरी गर्मी से अभी पूरी राहत मिलने की उम्मीद कम है.

Also Read: नीट री-एग्जाम फर्जीवाड़ा मामले में नया खुलासा, क्या है कोड 220? पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी EOU

Previous article सहरसा में आज गायनी विभाग में सिर्फ एक महिला डॉक्टर, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर देंगे सेवा
Next article Video: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर, सात की मौत
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel