[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार के 19 जिलों में आज भयंकर बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट

बिहार के 19 जिलों में आज भयंकर बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट

0
बिहार के 19 जिलों में आज भयंकर बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट
बिहार बारिश की चेतावनी (AI फोटो)

Bihar Rain Alert: बिहार में चिलचिलाती धूप और उमस वाली गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग की तरफ से आज राज्य के 19 जिलों में मौसम बिगड़े रहने को लेकर चेतावनी जारी की गई है. विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीवान, पटना, समस्तीपुर, भोजपुर, खगड़िया, भागलपुर, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, गया, नवादा, जमुई और बांका में अलर्ट जारी किया है.

तेज हवा के साथ बिजली गिरने की संभावना

मौसम विभाग की माने तो, इन जिलों में तेज बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. इसके साथ ही बिजली गिरने की संभावना भी है. बिगड़े मौसम को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है. खासकर चार जिले समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय और मुंगेर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

Image 723

बिहार में कब से मॉनसून होगा एक्टिव?

मौसम विभाग की माने तो, मॉनसून की एंट्री काफी दिनों पहले ही बिहार में हो चुकी है. लेकिन यह मुजफ्फरपुर के आस-पास फिलहाल रूक गया है. इस वजह के राज्य में दो तरह का मौसम देखने के लिए मिल रहा. कहीं प्रचंड गर्मी की वजह से लोग परेशान हैं तो कहीं झमाझम बारिश भी हो रही है. इस बीच संभावना जताई गई है कि बिहार के जिलों में आज से मॉनसून का फैलाव हो सकता है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिल सकेगी.

बिहार में 24 जून तक के लिए चेतावनी जारी

पटना मौसम विभाग की ओर से 24 जून तक के लिए चेतावनी जारी की गई है. 20 जून को भी कई जिलों में मौसम बिगड़ा रह सकता है. उत्तर-पूर्वी बिहार के जिलों और दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. 20 जून को कटिहार, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश हो सकती है.

इसके बाद 21 जून को उत्तरी-मध्य बिहार के जिलों में आंधी-बारिश के साथ तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही 22, 23 और 24 जून को भी अलग-अलग जिलों में मौसम बिगड़े रहने को लेकर संभावना जताई गई है. कुल मिलाकर देखा जाए तो मॉनसून वाली बारिश की शुरूआत जल्द ही जिलों में हो सकती है.

इस वजह से एक्टिव होगा राज्य में मॉनसून

मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि जेट स्ट्रीम का जो मौजूदा पैटर्न है, वह कमजोर पड़ रहा है, जिससे मॉनसूनी हवाएं तेज होंगी और झमाझम बारिश का दौर भी शुरू हो सकता है. अगले कुछ दिनों में मॉनसून दूसरे राज्यों जैसे कि कर्नाटक, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में आगे बढ़ सकता है. जेट स्ट्रीम हवा के बारे में बताया गया कि ये पृथ्वी से लगभग 8 से 15 किलोमीटर की ऊंचाई पर होती है. ये मॉनसून बादलों के साथ पश्चिमी विक्षोभ को भी प्रभावित करती है.

Also Read: बिहार: प्रोफेसर बहाली का नया नियम, गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म, मैट्रिक से पीएचडी तक के जुड़ेंगे मार्क्स

Previous article पूर्णिया में घने बादलों ने ढका आसमान, ठंडी हवाओं से मिली राहत, कभी भी हो सकती है बारिश
Next article जानें आज कैसा रहेगा जिले का मौसम
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel