[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings BPSC से चयनित 35,000 प्रधान शिक्षक होंगे नियुक्त, बिहार के स्कूलों को मिलेगी नई दिशा

BPSC से चयनित 35,000 प्रधान शिक्षक होंगे नियुक्त, बिहार के स्कूलों को मिलेगी नई दिशा

0
BPSC से चयनित 35,000 प्रधान शिक्षक होंगे नियुक्त, बिहार के स्कूलों को मिलेगी नई दिशा
BPSC Recruitment 2025

BPSC Recruitment: बिहार के प्राथमिक शिक्षा तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. राज्य के 35 हजार से अधिक प्राथमिक विद्यालयों को जल्द ही नियमित प्रधान शिक्षक मिलने जा रहे हैं. शिक्षा विभाग ने जिला आवंटन को लेकर दर्ज आपत्तियों का निपटारा कर लिया है, जिससे अब स्कूल आवंटन की प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है.

बीपीएससी से हुआ था चयन, कोर्ट केस बना था अड़चन

नवंबर 2024 में बीपीएससी द्वारा ली गई परीक्षा के माध्यम से कुल 36,947 प्रधान शिक्षकों का चयन किया गया था. लेकिन चयन के बाद जिला आवंटन को लेकर कुछ अभ्यर्थियों ने पटना हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसके चलते 1 जुलाई को किया गया जिला आवंटन रद्द कर दिया गया था.

नई मेरिट और चॉइस के आधार पर फिर से आवंटन

शिक्षा विभाग ने अब नई मेरिट लिस्ट और अभ्यर्थियों की पसंद (चॉइस) के आधार पर पुनः सॉफ्टवेयर के माध्यम से जिला आवंटन कर दिया है. यह जानकारी न्यायालय को भी सौंप दी गई है. इससे अब स्कूल आवंटन की प्रक्रिया में कोई रुकावट नहीं है.

ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से मिलेगा स्कूल आवंटन

प्रधान शिक्षकों को उनके स्कूल ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से आवंटित किए जाएंगे. अभ्यर्थियों से पहले ही तीन जिलों की प्राथमिकता मांगी गई थी, और उसी डेटा के आधार पर स्कूल का निर्धारण होगा. पोर्टल पर ही स्कूल में योगदान (Joining) की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी.

अब खत्म होगा प्रभारी शिक्षक का दौर

इस समय राज्य के अधिकतर प्राथमिक विद्यालयों में प्रभारी शिक्षकों के भरोसे काम चल रहा है. नियमित प्रधान शिक्षकों की तैनाती से न केवल स्कूलों में अनुशासन आएगा, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार की उम्मीद है.

Also Read: Bihar Success Story: अंडे और सब्जी बेचकर किया गुजारा, ऐसे की तैयारी और बन गए IAS Officer

Also Read: BPSC Success Story: इंटरव्यू के लिए कपड़े खरीदने के नहीं थे पैसे, जानें बिहार के राहुल कुमार का कल्याण पदाधिकारी बनने का सफर

Previous article Miranda से Stephen’s तक, DU के इन कॉलेज का UPSC में जलवा, निकलते हैं IAS-IPS ऑफिसर
Next article Expressway In Bihar: बिहार के इस जिले से दिल्ली पहुंचना होगा बेहद आसान, तैयार हो रहा 132 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel