[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार में राजस्व कर्मियों को सुबह-शाम करना होगा एक्स्ट्रा काम, विभाग का आदेश जारी

बिहार में राजस्व कर्मियों को सुबह-शाम करना होगा एक्स्ट्रा काम, विभाग का आदेश जारी

0
बिहार में राजस्व कर्मियों को सुबह-शाम करना होगा एक्स्ट्रा काम, विभाग का आदेश जारी
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Government: बिहार में हड़ताल के बाद राजस्व कर्मी काम पर लौट आए हैं. इस बीच राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने आदेश जारी किया है. जय सिंह ने कहा है कि राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल अवधि के दौरान बड़ी संख्या में मामले लंबित हैं. उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर करवाने का उन्होंने सभी एडिशनल कलेक्टर को निर्देश दिया है.

इतने बजे तक करना होगा एक्स्ट्रा काम

सचिव ने कहा है कि इसके लिए सभी राजस्व कर्मचारियों को सुबह 6 बजे से 9 बजे तक और शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक अतिरिक्त काम करना होगा. सचिव जय सिंह ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की. इसका आयोजन पुराना सचिवालय स्थित राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया था.

इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी अपर समाहर्ता (राजस्व) शामिल हुए. बैठक में राज्य में चल रहे एग्रिस्टैक अभियान, दाखिल-खारिज मामलों, लंबित विभागीय कार्यों और राजस्व न्यायालयों में वीसी सिस्टम इंस्टॉलेशन की समीक्षा की गई. बैठक में सचिव ने राज्य में चल रहे एग्रिस्टैक अभियान के तहत लंबित फॉर्मर रजिस्ट्री वेरिफिकेशन कार्यों को तेज गति से पूरा करने का निर्देश दिया.

दाखिल-खारिज मामलों की समीक्षा

बैठक में नालंदा के अपर समाहर्ता के साथ मलमास मेला की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई. विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से निर्देश दिया गया कि कर्मचारियों की फिजिकल बैठक अब केवल शनिवार को होगी. अन्य दिनों में बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जायेंगी.

साथ ही दाखिल-खारिज मामलों की समीक्षा के दौरान सचिव ने 120 दिनों से अधिक समय से लंबित वादों का अगले 15 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही डिफेक्ट चेक में लंबित करीब 3.10 लाख आवेदनों की सकारात्मक समीक्षा कर आवश्यक वाद दायर करने को कहा गया. सीएम डैशबोर्ड और जन शिकायत पोर्टल से संबंधित लंबित मामलों का समय सीमा के अंदर निष्पादन करने पर भी विशेष जोर दिया.

Also Read: बिहार में अगले 5 साल में 10 गुना बढ़ेगी एयर कनेक्टिविटी, इन 4 जगहों पर चालू होगा एयरपोर्ट

Previous article विनीत गोयल, इंदिरा मुखर्जी और अभिषेक गुप्ता निलंबित, आरजी कर मामले में शुभेंदु अधिकारी की कड़ी कार्रवाई
Next article साली की शादी में मान सम्मान नहीं मिलने पर नशेड़ी जीजा ने पैट्रोल छिड़ककर खुद को लगाई आग, हालत गंभीर
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel