[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार में इस दिन से निबंधन विभाग नहीं लेगा ऑफलाइन डॉक्युमेंट, पेपरलेस शुरू होगी रजिस्ट्री

बिहार में इस दिन से निबंधन विभाग नहीं लेगा ऑफलाइन डॉक्युमेंट, पेपरलेस शुरू होगी रजिस्ट्री

0
बिहार में इस दिन से निबंधन विभाग नहीं लेगा ऑफलाइन डॉक्युमेंट, पेपरलेस शुरू होगी रजिस्ट्री
निबंधन कार्यालय

Bihar Government: बिहार में पेपरलेस रजिस्ट्री को लेकर आदेश जारी किया गया है. अब जमीन रजिस्ट्री से जुड़ी प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होने वाली है. बिहार सरकार 15 जुलाई से पेपरलेस रजिस्ट्री सिस्टम लागू करने जा रही है, जिसके बाद निबंधन विभाग किसी भी प्रकार के ऑफलाइन डॉक्युमेंट नहीं लेगा.

डिजिटल तरीके से देनी पड़ेगी जानकारी

जानकारी के मुताबिक, पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी और खरीदार और विक्रेता को सभी जानकारी डिजिटल फॉर्म में देनी होगी. नई व्यवस्था के तहत रजिस्ट्री पूरी होते ही डीड की पीडीएफ कॉपी का लिंक सीधे मोबाइल पर भेजा जाएगा, जिसे घर बैठे डाउनलोड किया जा सकेगा. इससे अब ऑरिजनल रजिस्ट्री पेपर का इंतजार करने की जरूरत भी खत्म हो जाएगी.

निबंधन विभाग ने किया सफल ट्रायल

मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने सभी निबंधन कार्यालयों में इसका ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. अधिकारियों की माने तो, अब जमीन रजिस्ट्री के लिए विषय लिखवाने की आवश्यकता भी नहीं होगी, क्योंकि ऑनलाइन फॉर्म भरते ही पूरी डीड का ड्राफ्ट अपने आप तैयार हो जाएगा. आधार आधारित पहचान से खरीदार और विक्रेता की पुष्टि की जाएगी, जिससे प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बन जाएगी.

नई व्यवस्था से लोगों को मिलेगी सुविधा

इस तरह से नई व्यवस्था लागू होने से लोगों को काफी सहूलियत मिल सकेगी. रजिस्ट्री ऑफिस के चक्कर लगाने या फिर जमीन के डॉक्युमेंट्स ढूंढने में ज्यादा समय खर्च रहीं करना पड़ेगा. ऐसे में विभाग अब ऑनलाइन मोड में काम करने की तैयारी में जुट गया है. 15 जुलाई से ही नई व्यवस्था के तहत निबंधन कार्यालयों में काम किए जायेंगे.

Also Read: पिता के पास नहीं थे स्कूल में पढ़ाने के पैसे, आर्थिक तंगी को हराकर तीसरे प्रयास में बने SDM, पढ़िए पूरा सफर

Previous article मुहर्रम जुलूस में अनियंत्रित कार घुसी, बच्चे समेत कई लोग घायल
Next article ‘पहला अमेरिकी राष्ट्रपति जिसे भारत में यह सम्मान मिला’, खुश होकर बोले डोनाल्ड ट्रंप, आखिर ऐसा क्या मिल गया?
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel