[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार सरकार ने बदला अपना फैसला, लालू-राबड़ी को लौटाई सुरक्षा, मिली Z सिक्योरिटी और बुलेटप्रूफ गाड़ी

बिहार सरकार ने बदला अपना फैसला, लालू-राबड़ी को लौटाई सुरक्षा, मिली Z सिक्योरिटी और बुलेटप्रूफ गाड़ी

0
बिहार सरकार ने बदला अपना फैसला, लालू-राबड़ी को लौटाई सुरक्षा, मिली Z सिक्योरिटी और बुलेटप्रूफ गाड़ी
लालू प्रसाद और राबड़ी देवी

Lalu-Rabri Security: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार ने अपना फैसला बदल लिया है. इसके साथ ही दोनों की सुरक्षा लौटा दी है. दोनों पूर्व सीएम को जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है.

इसके साथ ही बुलेटप्रुफ कार भी दी गई. बंगला विवाद के बीच दोनों की सुरक्षा घटाने का फैसला लिया गया था. इसके बाद सरकर की ओर से दी गई सुरक्षा को दोनों ने लौटा दिया था. ऐसे में अब फिर उनकी सुरक्षा बहाल कर दी गई है.

क्या होती है जेड कैटेगरी की सुरक्षा?

जेड कैटेगरी की सुरक्षा में लगभग 22 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं. इनमें से 2 से 8 गार्ड्स हथियार के साथ घर की सुरक्षा में रहते हैं. 2 पीएसओ 24 घंटे तैनात रहते हैं. इसके अलावा 3 से 5 गाड़ियां होती हैं. साथ ही 1 बुलेटप्रूफ गाड़ी भी उनके काफिले में शामिल होती है. बंगला विवाद के पहले लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की यही सुरक्षा थी. लेकिन बीच में उनकी ये सुरक्षा वापस ले ली गई थी.

बिहार की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बंगला विवाद के बीच लिया गया था ये फैसला

पूर्व सीएम राबड़ी देवी को जब बंगला खाली करने का नोटिस मिला था. उस दौरान बिहार सरकार की ओर से लालू परिवार की सुरक्षा को लेकर समीक्षा की गई थी. इसके बाद लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव की सुरक्षा घटाने का फैसला लिया गया था. लेकिन तेजस्वी यादव और मीसा भारती की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया था.

सरकार के इस फैसले के बाद जो सुरक्षा सरकार की ओर से लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को दी गई थी, उसे भी उन्होंने वापस कर दिया था. इतना ही नहीं, तेजस्वी यादव और मीसा भारती ने भी अपनी सुरक्षा लौटा दी थी. इस मामले को लेकर जमकर बयानबाजी भी हुई थी. ऐसे में अब लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को उनकी सुरक्षा वापस करने का फैसला लिया गया है.

Also Read: बिहार के इन 24 जिलों में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी

Previous article बेगूसराय में आज 37°C तक पहुंचेगा पारा, धूप और उमस से बेहाल लोग, शाम तक हो सकती है हल्की बारिश
Next article गोपालगंज: घर के बाहर टहल रहा युवक बिजली पोल के संपर्क में आया, करंट लगने से हुई मौत
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel