[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे से बिहार के कई जिलों को मिलेगी जाम से मुक्ति, 60000 करोड़ की लागत से हो रहा तैयार

रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे से बिहार के कई जिलों को मिलेगी जाम से मुक्ति, 60000 करोड़ की लागत से हो रहा तैयार

0
रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे से बिहार के कई जिलों को मिलेगी जाम से मुक्ति, 60000 करोड़ की लागत से हो रहा तैयार
रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे (सांकेतिक फोटो)

Raxaul Haldia Expressway Project: बिहार के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे परियोजना पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. इस मेगा प्रोजेक्ट से बिहार के कई जिलों को सीधा फायदा होने वाला है. खासकर बेगूसराय के शाम्हो दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए दशकों पुराना इंतजार अब खत्म होने की उम्मीद जगी है. गंगा नदी पर बनने वाले प्रस्तावित पुल के साथ शाम्हो को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए एक अलग एप्रोच रोड बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है.

जमीन का ब्योरा जुटाने में लगा प्रशासन

इस बड़े प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारने के लिए शाम्हो सर्किल ऑफिस को एक पत्र भेजा गया है. इसमें प्रस्तावित पुल और एप्रोच रोड के दायरे में आने वाली जमीनों का पूरा ब्योरा मांगा गया है. इसके बाद सर्किल ऑफिस ने संबंधित गांवों की सरकारी या निजी जमीन और उसके मालिकाना हक का विवरण जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.इससे भूमि अधिग्रहण का काम समय पर पूरा हो सकेगा.

गंगा और क्यूल नदी पर बनेगा लंबा पुल

यह एक्सप्रेसवे बेगूसराय में एनएच-31 को भैरवार-सुरदासा ढाला के पास पार करेगा. इसके बाद गंगा और क्यूल नदी पर एक लंबा पुल बनाया जाएगा, जो आगे जाकर सूर्यगढ़ा-मुंगेर रूट (NH-80) को नदौरा और अवगिल गांवों के बीच जोड़ेगा.

इसी गंगा पुल से शाम्हो के लिए एक अलग एप्रोच सड़क निकाली जाएगी जो अकहा-कुरहा गांव के पूर्वी हिस्से तक जाएगी. इसके अलावा मटिहानी प्रखंड के नया गांव स्थित सार्वजनिक दुर्गा स्थान के पास भी एक एप्रोच रोड बनाने का प्रस्ताव है.

जिला मुख्यालय आना-जाना होगा बेहद आसान

अगर यह योजना तय समय में पूरी होती है, तो शाम्हो दियारा के लोगों को बांध वाली सड़क और मटिहानी ढाला के रास्ते सीधे बेगूसराय जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए एक बेहतरीन रास्ता मिल जाएगा. इससे इलाके के लोगों का सफर बेहद आसान हो जाएगा और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

Raxaul Haldia Expressway Project: 60 हजार करोड़ की भारी-भरकम लागत और रूट

लगभग 719 किलोमीटर लंबा यह रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे एक बड़ा प्रोजेक्ट है. इसकी अनुमानित लागत करीब 60 हजार करोड़ रुपये है. यह एक्सप्रेस-वे देश के छह राज्यों से होकर गुजरेगा, जिसमें बिहार में गंगा नदी पर बनने वाला पुल इसका सबसे मुख्य हिस्सा माना जा रहा है.

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी दे दी है. इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य साल 2028 रखा गया है, लेकिन इसके विशाल आकार और जमीन अधिग्रहण की पेचीदा प्रक्रिया को देखते हुए निर्माण का समय थोड़ा बढ़ भी सकता है. अंतिम रूट बेगूसराय-शाम्हो-सूर्यगढ़ा होगा या बेगूसराय से सीधे सूर्यगढ़ा के बीच, इसका अंतिम फैसला तकनीकी परिस्थितियों को देखकर लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में 130 करोड़ की लागत से बनेगा नया बाइपास, यूपी और सबेया एयरपोर्ट जाना होगा आसान

बिहार में फेल होने के कगार पर यह योजना, 10 साल में नहीं बदला हाल, सरकार ने मांगी अंतिम रिपोर्ट

Previous article भुरहा नदी से जलभरी कर निकली कलश शोभायात्रा, सिमारू में हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू
Next article मुआवजा नहीं मिलने पर मृतक के परिजनों ने शुरू की भूख हड़ताल, कंपनी ने 17 लाख रुपये देने का किया था वादा
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel