[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार गयाजी में तैयार हो रही बिहार की पहली सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, अमृतसर-कोलकाता जैसी मिलेगी मॉडर्न फैसिलिटी

गयाजी में तैयार हो रही बिहार की पहली सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, अमृतसर-कोलकाता जैसी मिलेगी मॉडर्न फैसिलिटी

0
गयाजी में तैयार हो रही बिहार की पहली सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, अमृतसर-कोलकाता जैसी मिलेगी मॉडर्न फैसिलिटी
इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप (सांकेतिक तस्वीर)

पटना से अनुराग प्रधान की रिपोर्ट
Industrial Township:
बिहार की पहली और सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप (आईएमसी गया) का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर (एकेआईसी) के तहत विकसित की जा रही यह परियोजना बिहार को राष्ट्रीय औद्योगिक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में इस परियोजना का जमीनी कार्य शुरू हो चुका है. अधिकारियों के अनुसार, आईएमसी गया को मॉडर्न सुविधाओं से लैस औद्योगिक नगर के रूप में विकसित किया जा रहा है. यहां उद्योग, व्यापार, लॉजिस्टिक्स और आवासीय सुविधाओं का विकास होगा.

निवेश और रोजगार का बनेगा बड़ा केंद्र

आईएमसी गया के विकसित होने से बिहार में बड़े पैमाने पर घरेलू और विदेशी निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है. परियोजना के माध्यम से हजारों करोड़ रुपये के निवेश के साथ बड़ी संख्या में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे.

इससे न केवल गयाजी बल्कि आस-पास के जिलों की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी. विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना बिहार से होने वाले श्रमिक पलायन को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी, क्योंकि युवाओं को अपने राज्य में ही रोजगार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध होंगे.

मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी होगी सबसे बड़ी ताकत

आईएमसी गया की सबसे बड़ी विशेषता इसकी मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी होगी. सड़क, रेल और हवाई संपर्क के लिहाज से यह औद्योगिक क्षेत्र देश के प्रमुख बाजारों से जुड़ा होगा. इससे उद्योगों के लिए कच्चे माल की आपूर्ति और तैयार उत्पादों के परिवहन में आसानी होगी और लॉजिस्टिक लागत में कमी आयेगी. गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, राष्ट्रीय राजमार्गों और पूर्वी भारत के प्रमुख रेल नेटवर्क की निकटता इस परियोजना को निवेशकों के लिए और अधिक आकर्षक बनाएगी.

आधुनिक बुनियादी ढांचे पर विशेष जोर

परियोजना के तहत वर्ल्ड क्लास सड़कें, जलापूर्ति व्यवस्था, बिजली, सीवरेज नेटवर्क, डिजिटल कनेक्टिविटी, हरित क्षेत्र और अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की जायेंगी. इसे भविष्य की औद्योगिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया जा रहा है ताकि उद्योगों को एक सक्षम और प्रतिस्पर्धी वातावरण मिल सके.

बिहार के औद्योगिक भविष्य की नई पहचान

राज्य सरकार का मानना है कि आईएमसी गया केवल एक औद्योगिक परियोजना नहीं, बल्कि बिहार के औद्योगिक पुनर्जागरण की आधारशिला है. यह परियोजना बिहार को विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स और निवेश के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभायेगी.

औद्योगिक गलियारों के विकास की राष्ट्रीय नीति के अनुरूप तैयार की जा रही यह टाउनशिप आने वाले सालों में बिहार की अर्थव्यवस्था को नई गति देने के साथ-साथ राज्य को आत्मनिर्भर और औद्योगिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है.

Also Read: पटना में खुलेंगे 7 फोर और फाइव स्टार होटल, 1000 करोड़ की परियोजना से मिलेगा युवाओं को रोजगार

Previous article मुजफ्फरपुर: व्यवहार कोर्ट से निकाला गया जागरूकता जुलूस, राष्ट्रीय लोक अदालत के फायदे बताए
Next article पटना वीमेंस कॉलेज में Commerce & Science में नामांकन के लिए छात्राओं की उमड़ी भीड़
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel