[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 24 घंटे बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, जानें कब तक नहीं होगा स्मार्ट मीटर रिचार्ज

बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 24 घंटे बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, जानें कब तक नहीं होगा स्मार्ट मीटर रिचार्ज

0
बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 24 घंटे बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, जानें कब तक नहीं होगा स्मार्ट मीटर रिचार्ज
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Electricity: अगर आप बिहार में बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान करते हैं या स्मार्ट मीटर रिचार्ज करते हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. ऊर्जा विभाग ने नई बिलिंग प्रणाली लागू करने के लिए 24 घंटे तक सभी ऑनलाइन सेवाएं बंद रखने का फैसला किया है. इस दौरान बिजली से जुड़ी लगभग सभी डिजिटल सुविधाएं अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेंगी.

कब से कब तक बंद रहेंगी सेवाएं?

ऊर्जा विभाग के अनुसार, शनिवार रात 8 बजे से रविवार रात 8 बजे तक उत्तर बिहार (NBPDCL) और दक्षिण बिहार (SBPDCL) दोनों बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) की ऑनलाइन सेवाएं बंद रहेंगी. यह फैसला तकनीकी अपग्रेडेशन और नई बिलिंग प्रणाली लागू करने के लिए लिया गया है।

इन सेवाओं का नहीं कर सकेंगे इस्तेमाल

24 घंटे की इस अवधि में उपभोक्ता कई ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे. इनमें शामिल हैं-

  • बिजली बिल देखना
  • ऑनलाइन बिल पेमेंट
  • स्मार्ट मीटर रिचार्ज
  • नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन
  • लोड बढ़ाने का ऑनलाइन आवेदन
  • अन्य सभी डिजिटल सेवाएं

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

ऊर्जा विभाग ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत भी दी है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि मेंटेनेंस के दौरान किसी उपभोक्ता का स्मार्ट मीटर बैलेंस खत्म हो जाता है और रिचार्ज नहीं हो पाता, तब भी बिजली आपूर्ति बंद नहीं की जाएगी. यानी बैलेंस शून्य या माइनस होने पर भी बिजली चालू रहेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्यों किया जा रहा है यह बदलाव?

विभाग का कहना है कि नई बिलिंग प्रणाली लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को पहले से अधिक तेज, सुरक्षित और आधुनिक डिजिटल सेवाएं मिलेंगी. इससे ऑनलाइन भुगतान और अन्य सुविधाएं पहले के मुकाबले अधिक विश्वसनीय होंगी.

उपभोक्ताओं से की गई अपील

ऊर्जा विभाग ने सभी बिजली उपभोक्ताओं से 24 घंटे तक धैर्य बनाए रखने की अपील की है. विभाग के अनुसार, रविवार रात 8 बजे के बाद सभी ऑनलाइन सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी और नई बिलिंग प्रणाली के साथ बेहतर तरीके से काम करेंगी.

Also Read: बिहार में 2000 पदों पर होगी मत्स्य सहायकों की बहाली, जानें योग्यता, वेतन और कब शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

Previous article Lakhisarai News : आपसी विवाद में मारपीट, आठ माह की गर्भवती समेत पांच घायल; थाने में शिकायत दर्ज
Next article नालंदा में लगा मेगा विधिक जागरूकता शिविर, प्रधान न्यायाधीश और डीजी ने किया उद्घाटन
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel