[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Bihar Election 2025: मैथिली, खेसारी और चेतन आनंद समेत 50 से अधिक प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन, इस नेता के नॉमिनेशन में रहेंगे गृहमंत्री शाह

Bihar Election 2025: मैथिली, खेसारी और चेतन आनंद समेत 50 से अधिक प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन, इस नेता के नॉमिनेशन में रहेंगे गृहमंत्री शाह

0
Bihar Election 2025: मैथिली, खेसारी और चेतन आनंद समेत 50 से अधिक प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन, इस नेता के नॉमिनेशन में रहेंगे गृहमंत्री शाह

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन है. अब सभी पार्टियां अपने बचे हुए उम्मीदवारों का नामांकन कराने में जुट गई हैं. आज यानी शुक्रवार को कई बड़े चेहरे पर्चा भरेंगे. अलीनगर सीट से बीजेपी ने लोक गायिका मैथिली ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है, जो आज नामांकन करेंगी. तीन दिन पहले ही उन्होंने बीजेपी जॉइन की थी. वहीं जेडीयू से चेतन आनंद नवीनगर सीट से पर्चा भरेंगे. राघोपुर में तेजस्वी यादव के सामने बीजेपी ने सतीश कुमार यादव को उतारा है, जो आज नामांकन करेंगे. लालू यादव के करीबी भोला यादव भी आज ही नामांकन करने जा रहे हैं. वहीं छपरा से भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव आज नामांकन पर्चा भरेंगे. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम (कुटुंबा) और शकील अहमद खान (कदवा) समेत कई बड़े नेता आज पर्चा भरेंगे. वहीं, मुकेश सहनी और उनकी पार्टी अभी भी सीट शेयरिंग को लेकर असमंजस में हैं. उनके नामांकन का सभी को इंतजार है.

आज बीजेपी प्रत्याशियों के नामांकन में पहुंचेंगे कई बड़े चेहरे

बीजेपी प्रत्याशियों के नामांकन में पार्टी की ताकत दिखाने के लिए कई बड़े चेहरे मौजूद रहेंगे. इनमें उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, सांसद अन्नपूर्णा देवी, रवि किशन और मनोज तिवारी शामिल होंगे. गृहमंत्री अमित शाह भी आज सारण जिले के तरैया प्रखंड स्थित मंझोपुर खेल मैदान में भाजपा प्रत्‍याशी जनक सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे. 

AIMIM प्रत्याशी के नामांकन के बाद मची बिरयानी की लूट

इधर, गुरुवार को किशनगंज के बहादुरगंज में AIMIM प्रत्याशी तौसीफ आलम के नामांकन के बाद बिरयानी की “लूट” चर्चा में रही. उनके घर पर आयोजित फातिहा कार्यक्रम में हजारों लोग उमड़ पड़े और बिरयानी के लिए आपाधापी मच गई. तौसीफ ने कहा, “ये धार्मिक कार्यक्रम था, बिरयानी प्रसाद की तरह बांटी जा रही थी, लेकिन भीड़ उम्मीद से ज्यादा आ गई.”

ये कैंडिडेट्स आज भरेंगे पर्चा–

  1. कुंदन कुमार- बेगूसराय – बीजेपी
  2. संजय पासवान – बखरी – लोजपा (रा.)
  3. रामदेव कुंवर – बख्तियारपुर – जनसुराज
  4. जितेंद्र कुमार – अथेना – जदयू
  5. राकेश रोशन – इस्लामपुर – राजद
  6. अजीत कुमार- कांटी – जदयू
  7. अरुण सिंह – बरौनी – बीजेपी
  8. राजू सिंह – साहेबगंज -बीजेपी
  9. अशोक सिंह -साहीबगंज -निर्दलीय
  10. रंजन कुमार – मुजफ्फरपुर -बीजेपी
  11. सुदर्शन मिश्रा -कांटी – जनसुराज
  12. रवीना कुशवाहा – विभूतिपुर – जदयू
  13. प्रकाश चंद्र – ओखरा – लोजपा (रा.)
  14. प्रमोद कुमार सिंह – रफीगंज
  15. चेतन आनंद – नवीनगर – जदयू
  16. आनंद शंकर सिंह – औरंगाबाद – कांग्रेस
  17. प्रीति शेखर – भागलपुर – निर्दलीय
  18. प्रवीण सिंह कुशवाहा – कन्हलगंज – कांग्रेस
  19. रोहित पांडे – भागलपुर – बीजेपी
  20. शंकर सिंह – रूपौली – निर्दलीय
  21. कलाधर मंडल – रूपौली – जदयू
  22. अमोघ मंडल – रूपौली – जनसुराज
  23. लैसी सिंह – धमदाहा – जदयू
  24. विजय खेमका – पूर्णिया सदर – बीजेपी
  25. राजीव राय – पूर्णिया सदर – बसपा
  26. राजेंद्र यादव – कसबा – निर्दलीय
  27. असदतल ईमान – अमौर – AIMIM
  28. सबा जफर – अमौर – जदयू
  29. विनोद यादव – बायसी – बीजेपी
  30. गुलाम सरवर – बायसी – AIMIM
  31. कृष्ण कुमार ऋषि – बनमनखी – जनसुराज
  32. मैथिली ठाकुर – अलीनगर – बीजेपी
  33. जीवेश मिश्रा – जाले – बीजेपी
  34. सुजीत कुमार सिंह – गौड़ा बौराम – बीजेपी
  35. प्रेम कुमार – गया – बीजेपी
  36. मनोसी देवी – बेलागंज – जदयू
  37. विश्वनाथ – बेलागंज – राजद
  38. अनिल सिंह – टिकारी – हम
  39. रोहित कुमार – अत्री – जदयू
  40. शांति देवी – टिकारी – जनसुराज
  41. हेमंत कुमार – बाराचट्टी – जनसुराज
  42. दीपा मांझी – इमामगंज – हम
  43. कुमार सर्वजीत – बोधगया – राजद
  44. राधाचरण साह – संथेवरा – जदयू
  45. राजेन्द्र रंजन सिंह – संथेवरा – जनसुराज
  46. राघवेंद्र प्रताप सिंह – बड़हरा – बीजेपी
  47. राम बाबू सिंह – बड़हरा – राजद
  48. सूर्यभान सिंह – बड़हरा – निर्दलीय
  49. सरोज यादव – बड़हरा – निर्दलीय
  50. संजय टाइगर – आरा – बीजेपी
  51. विशाल प्रशांत – तरारी – बीजेपी
  52. चंद्रेश्वर सिंह – तरारी – जनसुराज
  53. महेश पासवान – अगिआंव – बीजेपी
  54. श्रीभगवान सिंह – जगदीशपुर – जदयू

ALSO READ: Bihar Chunav: “CM और डिप्टी CM के नाम का ऐलान करे कांग्रेस”, क्या मुकेश सहनी को राहुल गांधी पर नहीं है भरोसा?

Previous article Special Train: त्योहार के दौरान बिहार के इस रूट पर चलेंगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेनें, सभी स्टेशनों पर होगा ठहराव
Next article Watch Video : राहुल भैया…लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के फतेहपुर पहुंचने पर चिल्लाने लगे लोग
Avatar Of Aniket Kumar
अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel