[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार में व्हाट्सएप चैनलों से जुड़ेंगे शिक्षक, शिक्षा विभाग ने इस वजह से लाई नई व्यवस्था

बिहार में व्हाट्सएप चैनलों से जुड़ेंगे शिक्षक, शिक्षा विभाग ने इस वजह से लाई नई व्यवस्था

0
बिहार में व्हाट्सएप चैनलों से जुड़ेंगे शिक्षक, शिक्षा विभाग ने इस वजह से लाई नई व्यवस्था
बच्चों को पढ़ाते हुए शिक्षक (सांकेतिक तस्वीर)

पटना से अनुराग प्रधान की रिपोर्ट
Bihar Education Department:
बिहार शिक्षा विभाग ने राज्य में पहली से आठवीं क्लास तक के विद्यार्थियों के सीखने के स्तर (लर्निंग आउटकम) में सुधार और शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नयी पहल शुरू की है. इसके तहत राज्य स्तर पर चार अलग-अलग व्हाट्सएप चैनल बनाए गए हैं, जिनसे संबंधित अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को अनिवार्य रूप से जोड़ा जायेगा.

प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों, जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और शिक्षक शिक्षा संस्थानों के प्राचार्यों को लेटर जारी किया है. लेटर में कहा गया है कि मेंटरिंग व्यवस्था को मजबूत करने और शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए यह कदम उठाया गया है.

चार फेज के लिए बनाए गए अलग-अलग चैनल

शिक्षा विभाग ने स्कूली शिक्षा के अलग-अलग फेज के अनुसार चार व्हाट्सएप चैनल तैयार किए हैं-

  • फाउंडेशनल स्टेज (क्लास 1-2)
  • प्रिपरेटरी स्टेज (क्लास 3-5)
  • मिडिल स्टेज (क्लास 6-8)
  • कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर (सीआरसी)
    इन चैनलों के माध्यम से संबंधित अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और संसाधन केंद्रों के प्रभारी आपस में जुड़ेंगे और शैक्षणिक गतिविधियों, ट्रेनिंग, मार्गदर्शन और मॉनिटरिंग से संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे.

क्यूआर कोड और लिंक से जुड़ना होगा

शिक्षा विभाग ने हर चैनल के लिए क्यूआर कोड और लिंक उपलब्ध कराया है. निर्देश में कहा गया है कि सभी संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीन काम कर रहे शिक्षक और प्रधानाध्यापक निर्धारित चैनलों से जुड़ जाएं.

सीखने के परिणामों में सुधार पर फोकस

लेटर में कहा गया है कि क्लास 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मेंटरिंग आधारित व्यवस्था लागू की जा रही है. इसके जरिए शिक्षकों को नियमित शैक्षणिक सहयोग, मार्गदर्शन और आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराई जायेंगी.

अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को व्हाट्सएप चैनलों से जोड़ने की प्रक्रिया जल्द पूरी कराएं. विभाग का मानना है कि इससे कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, सतत सहयोग और शैक्षणिक निगरानी को मजबूती मिलेगी. शिक्षा विभाग के इस कदम को डिजिटल माध्यम से शिक्षकों तक जल्द सूचना पहुंचाने और स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

Also Read: बिहार में किराएदारों को भी सब्सिडी वाली बिजली, जानिए क्या करना होगा, लापरवाही बरती तो खैर नहीं

Previous article पटना जंक्शन पर सक्रिय चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार, कई मोबाइल बरामद
Next article टीएमबीयू में नामांकन की रफ्तार धीमी, सेमेस्टर वन में प्रथम मेधा सूची से दाखिले का आज आखिरी मौका
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel