[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Bihar Police Exam: 10 दिसंबर को होगी बिहार चालक सिपाही की परीक्षा, ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा जरूरी

Bihar Police Exam: 10 दिसंबर को होगी बिहार चालक सिपाही की परीक्षा, ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा जरूरी

0
Bihar Police Exam: 10 दिसंबर को होगी बिहार चालक सिपाही की परीक्षा, ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा जरूरी
AI Generated Feature Image

Bihar Police Exam 2025 Exam Update: बिहार पुलिस में चालक सिपाही के 4,361 पदों पर बहाली के लिए 10 दिसंबर (बुधवार) को लिखित परीक्षा होने वाली है. परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच एक ही पाली में ली जाएगी. इसके लिए राज्य के 15 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं. बिना प्रवेश-पत्र (Admit Card) के किसी भी उम्मीदवार को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.

वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा एडमिट कार्ड  

केंद्रीय चयन पर्षद (Central Selection Board of Constable) ने बताया है कि 25 नवंबर से अभ्यर्थी अपनी परीक्षा जिला की जानकारी पर्षद की वेबसाइट पर देख सकेंगे. वहीं 3 से 10 दिसंबर के बीच ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे. इस बार डाक से प्रवेश-पत्र नहीं भेजा जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को स्वयं वेबसाइट से यह डाउनलोड करना होगा.

यहां से मिल जाएगा डुप्लीकेट एडमिट कार्ड 

परीक्षा में शामिल होने के लिए ई-प्रवेश पत्र के साथ एक वैध फोटो पहचान-पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड या वोटर आईडी ले जाना अनिवार्य है. अगर कोई अभ्यर्थी वेबसाइट से प्रवेश-पत्र डाउनलोड नहीं कर पाए, तो वह 8 दिसंबर को पटना के हार्डिंग रोड स्थित केंद्रीय चयन पर्षद कार्यालय से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक डुप्लीकेट प्रवेश-पत्र ले सकता है.

Also read: बिहार में भाजपा के विधायक दल का नेता तय करेंगे UP और राजस्थान के मंत्री 

सिपाही भर्ती (19,838 पद) के परिणाम जारी, 15 दिसंबर से PET शुरू

इसी बीच पर्षद ने सिपाही के 19,838 पदों वाली भर्ती का परिणाम भी 26 सितंबर को वेबसाइट पर जारी कर दिया है. इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 15 दिसंबर 2025 से पटना के गर्दनीबाग के शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च विद्यालय (पटना हाई स्कूल) में शुरू होगी. इसके लिए PET का प्रवेश-पत्र भी 25 नवंबर से वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. इसके लिए भी डाक से कोई प्रवेश-पत्र नहीं भेजा जाएगा. इन 19,838 पदों के लिए लिखित परीक्षा 6 चरणों में 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी. इसका रिजल्ट 26 सितंबर को जारी हुआ था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel