[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar ‍Bihar: Cyber Fraud ने एटीएम से निकाले 2.5 लाख रुपये, पीड़ित खोजता रहा साइबर थाना, जानें पूरा मामला

‍Bihar: Cyber Fraud ने एटीएम से निकाले 2.5 लाख रुपये, पीड़ित खोजता रहा साइबर थाना, जानें पूरा मामला

0
‍Bihar: Cyber Fraud ने एटीएम से निकाले 2.5 लाख रुपये, पीड़ित खोजता रहा साइबर थाना, जानें पूरा मामला

नगर थाना क्षेत्र के छोटी कल्याणी साहु रोड निवासी मोती लाल साह के खाते से साइबर फ्रॉड गिरोह के बदमाशों ने ढाई लाख रुपये उड़ा लिये. पैसे की निकासी एटीएम के माध्यम से की गयी है. घटना की जानकारी होने पर वे नगर थाने में इसकी शिकायत करने पहुंचे, लेकिन मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र का होने की बात कह उन्हें वहां भेज दिया गया. मिठनपुरा थाने पर साइबर थाने में लिखित शिकायत करने की बात कह उनको भेज दिया. पीड़ित ने बैंक प्रबंधन की मिलीभगत से रुपये का फ्रॉड होने की आशंका जाहिर की है.

छोटी कल्याणी चौक की बेची थी जमीन

पीड़ित मोती लाल साह ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने कुछ माह पहले छोटी कल्याणी चौक स्थित अपनी जमीन एक करोड़ रुपये में बेची थी. उनका सारा रुपया बैंक में था. उसमें से साढ़े नौ लाख रुपये मिठनपुरा स्थित आइसीआइसीआइ बैंक में रखा था. इस बीच वे अपना मकान बनवाना शुरू कर दिये. खाते से समय-समय पर रुपये की भी निकासी की थी. जब पिछले सप्ताह चेक से रुपये की निकासी के लिए बैंक गये, तो पता चला कि उनके अकाउंट में पैसे नहीं हैं. ढाई लाख रुपये एटीएम के माध्यम से निकासी की गयी है, जबकि उनके मोबाइल पर भी कोई मैसेज नहीं आया है और न ही उन्होंने किसी दूसरे को अपना एटीएम कार्ड दिया था.

साइबर थाना कहां, फ्रॉड के शिकार कर रहे तलाश

साइबर फ्रॉड का आतंक जिले में बढ़ता जा रहा है. हर दिन औसतन तीन से पांच लोगों को फ्रॉड अपना शिकार बना रहे हैं. पांच से दस हजार रुपये की ठगी के शिकार लोग पुलिस के पास नहीं पहुंच रहे हैं. लेकिन, मोटी रकम खाते से उड़ जाने के बाद जब पीड़ित थाने पहुंच रहे हैं, तो उनकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है. थाने पर मौजूद पदाधिकारी सीधे उनको शिकायत के लिए मुजफ्फरपुर साइबर थाने भेज देता है. अब 30 से 60 किलोमीटर तक की दूरी तय कर पीड़ित शिकायत के लिए शहर पहुंच जाता है, पर उनकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं होता है. एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि सभी थानेदारों को निर्देश दिया गया है कि पीड़ित की शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर छानबीन करें.

साइबर कैफे में फ्रॉड के शिकार लोगों की भीड़ बढ़ी

जिले के थानेदार टाउन थाने में साइबर सेल की यूनिट होने की बात कह भेज देते हैं. जब लोग यहां पहुंचते हैं, तो पता चलता है कि यहां साइबर सेल की कोई यूनिट नहीं है. वहां मौजूद पदाधिकारी उनको मोतीझील ओवरब्रिज के नीचे एक साइबर कैफे में स्टेट साइबर सेल की पोर्टल पर शिकायत करने के लिए भेज देते हैं. इस वजह से वहां फरियादियों की भीड़ लगी रहती है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel