[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार दरवाजे से बुलाकर ले गया और कर दी हत्या, बिहार में ठेकेदार को चेहरे पर मारी गई तीन गोलियां

दरवाजे से बुलाकर ले गया और कर दी हत्या, बिहार में ठेकेदार को चेहरे पर मारी गई तीन गोलियां

0
दरवाजे से बुलाकर ले गया और कर दी हत्या, बिहार में ठेकेदार को चेहरे पर मारी गई तीन गोलियां
मृत युवक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन

Bihar Crime: बिहार के शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में शनिवार रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई. घर के दरवाजे पर बैठकर खाना खाने के बाद आराम कर रहे 26 वर्षीय युवक ऋषि कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. ऋषि को उसका पड़ोसी शिवम बुलाकर घर से कुछ दूरी पर ले गया था. थोड़ी देर बाद गोलियों की आवाज गूंजी, और जब परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, तो गांव से 300 मीटर दूर तटबंध किनारे ऋषि का रक्तरंजित शव पड़ा था. उसके चेहरे पर तीन गोलियां मारी गई थीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पिपराही थाना के थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता और पूरनहिया थाने के एसएचओ प्रेम जीत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस ने मौके से कुछ अहम सुराग जुटाए हैं और संदिग्ध आरोपी शिवम की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

छह महीने से युवक कर रहा था ठेकेदारी का काम

मृतक ऋषि कुमार, अरविंद सिंह का बेटा था. वह परिवार में सबसे छोटा था और बीते छह महीनों से ठेकेदारी का काम कर रहा था. बहन संगीता देवी ने बताया कि रात करीब 8 बजे फोन पर भाई से बात हुई थी. उसने बताया था कि मछली लाया है और मां पका रही हैं. खाना खाकर दरवाजे पर बैठा ही था कि शिवम आया और उसे बुलाकर ले गया. कुछ ही देर बाद गोलियों की आवाज आई और फिर ऋषि की लाश मिली.

परिजनों का कहना है कि ऋषि का किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी. वह बेहद मिलनसार और हंसमुख स्वभाव का था. अचानक इस तरह की निर्मम हत्या से पूरा परिवार सदमे में है.

सभी एंगल से पुलिस कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है. तकनीकी जांच और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. गांव में घटना के बाद मातम पसरा है और लोग इस निर्ममता से स्तब्ध हैं.

Also Read: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वीर शहीद को आखिरी सलाम, हवलदार सुनील सिंह यादव की शहादत पर रो पड़ा बिहार

Previous article प्रिया सरोज-रिंकू सिंह के सगाई की फोटोज वायरल, हाथ थामे नजर आए कपल
Next article Housefull 5 की ताबड़तोड़ कमाई के बीच अक्षय का ये बयान हो रहा वायरल, कहा था- हर फेलियर हमें सक्सेस की अहमियत सिखाती है
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel