[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Bihar CET BEd: प्रथम चरण की कॉलेज आवंटन सूची जारी, 36,872 अभ्यर्थियों को मिली सफलता

Bihar CET BEd: प्रथम चरण की कॉलेज आवंटन सूची जारी, 36,872 अभ्यर्थियों को मिली सफलता

0
Bihar CET BEd: प्रथम चरण की कॉलेज आवंटन सूची जारी, 36,872 अभ्यर्थियों को मिली सफलता
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU)

मुजफ्फरपुर से ललितांशु की रिपोर्ट

Bihar CET BEd: बिहार राज्य के दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री पाठ्यक्रमों में नामांकन की राह देख रहे अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है. सीइटी-बीएड-2026 के तहत प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग के आधार पर आधिकारिक वेबसाइट पर कॉलेज और विभाग आवंटन की सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई. इस बार राज्य भर के कुल 36,872 अभ्यर्थियों को महाविद्यालय आवंटित किए गए हैं. काउंसिलिंग के दौरान छात्रों में भारी उत्साह देखा गया और उन्होंने विभिन्न विश्वविद्यालयों के लिए कुल 6,10,811 वरीयताएं (च्वाइस) दर्ज की थीं. सीटों का यह आवंटन अभ्यर्थियों की मेधा, आरक्षण नियमों और उनके द्वारा चुनी गई वरीयता के आधार पर पारदर्शी तरीके से किया गया है.

यह भी पढ़ें… सांवले रंग के कारण 10 बार टूटा रिश्ता, 11वीं बार में युवती ने फांसी लगा की आत्महत्या

नामांकन के लिए 3,000 रुपये फीस और गाइडलाइन जारी

नामांकन की प्रक्रिया को लेकर आधिकारिक गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है. आवंटित अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके अपने आवंटित कॉलेज या विभाग को स्वीकार करना होगा. इसके बाद उन्हें 3,000 रुपये की गैर-वापसी योग्य पार्ट फी (Seat Acceptance Fee) ऑनलाइन मोड में जमा करनी होगी. यह राशि बाद में संबंधित कॉलेज के कुल नामांकन शुल्क में समायोजित कर दी जाएगी.

4 से 10 जुलाई तक होगा दस्तावेजों का सत्यापन

फीस जमा होने के बाद सफल अभ्यर्थी 4 जुलाई से 10 जुलाई तक अपने आवंटित संस्थान में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) करा सकेंगे. तय समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर अभ्यर्थी का आवंटन रद्द माना जाएगा और वे अगले चरण की दौड़ से बाहर हो जाएंगे.]

यह भी पढ़ें… आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रात में ही पंचायत बैठाकर कराया निकाह

BRABU बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर को मिली सर्वाधिक च्वाइस

विश्वविद्यालयवार वरीयता सूची में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर को सबसे अधिक 1,13,824 च्वाइस मिली हैं. इसके बाद मगध विश्वविद्यालय, बोधगया को 1,12,405 और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा को 91,112 वरीयताएं मिली हैं. वहीं सरकारी बीएड कॉलेजों की बात करें तो शिक्षा विभाग, सीटीई, तुर्की, मुजफ्फरपुर को सर्वाधिक 29,598 अभ्यर्थियों ने अपनी पहली पसंद बनाया है.

यह भी पढ़ें.. लूट की झूठी साजिश रचने वाला दामाद देवघर से गिरफ्तार, सास की जमीन हड़पने के लिए बुना था जाल

नामांकन के समय इन जरूरी दस्तावेजों को लाना होगा साथ:

  • मैट्रिक, इंटरमीडिएट, स्नातक और स्नातकोत्तर (यदि लागू हो) के अंकपत्र एवं प्रमाण-पत्र की छायाप्रति.
  • मूल कॉलेज लीविंग सर्टिफिकेट (CLC) / डिपार्टमेंट लीविंग सर्टिफिकेट (DLC) या टीसी.
  • आवासीय, जाति, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग या अन्य आरक्षण कोटा से संबंधित प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो).
  • हाल के खींचे गए 4 पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटोग्राफ.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel