[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार के इन जिलों ने जनगणना स्व-गणना में मारी बाजी, मधुबनी सबसे आगे निकला

बिहार के इन जिलों ने जनगणना स्व-गणना में मारी बाजी, मधुबनी सबसे आगे निकला

0
बिहार के इन जिलों ने जनगणना स्व-गणना में मारी बाजी, मधुबनी सबसे आगे निकला
सांकेतिक तस्वीर

Census 2027: बिहार में जनगणना 2027 के तहत चलाए गए स्व-गणना अभियान में लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया है. 17 अप्रैल से 1 मई तक चले पहले चरण में कुल 4850848 लोगों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई. इनमें 168564 लोगों ने प्रक्रिया की शुरुआत की, जबकि 4682284 लोगों ने स्व-गणना की पूरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली.

मधुबनी जिला रहा सबसे आगे

स्व-गणना अभियान में मधुबनी जिला सबसे आगे रहा, जहां 605824 लोगों ने भाग लिया. वैशाली 586220 के साथ दूसरे और दरभंगा 495331 के साथ तीसरे स्थान पर रहा. इसके अलावा गोपालगंज में 306491, पटना में 238750 और भोजपुर में 209462 लोगों ने स्व-गणना पूरी की.

कई बड़े जिलों में भी दिखी मजबूत भागीदारी

औरंगाबाद में 164143, खगड़िया में 163190, पश्चिम चंपारण में 134434, कटिहार में 120292 और पूर्णिया में 119743 लोगों ने अभियान में हिस्सा लिया. जमुई में 113975, मुजफ्फरपुर में 109797, सीवान में 107806 और समस्तीपुर में 103443 लोगों ने प्रक्रिया पूरी की.

अन्य जिलों में भी रही अच्छी प्रगति

रोहतास में 99831, गया में 89270, मधेपुरा में 82294, सारण में 74989, नालंदा में 71915, बक्सर में 70945 और नवादा में 70507 लोगों ने स्व-गणना की. सुपौल, सीतामढ़ी, भागलपुर, शेखपुरा और सहरसा जैसे जिलों में भी लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई.

कम भागीदारी वाले जिले भी रहे शामिल

शिवहर, किशनगंज, जहानाबाद, बांका, बेगूसराय, कैमूर, मुंगेर, अरवल और लखीसराय जैसे जिलों में संख्या अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन यहां भी हजारों लोगों ने स्व-गणना अभियान में हिस्सा लिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अब शुरू हुआ दूसरा चरण

अब जनगणना अभियान का दूसरा चरण 2 मई से शुरू हो गया है, जो 31 मई तक चलेगा. इस चरण में प्रगणक घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और हर परिवार से 33 अलग-अलग बिंदुओं पर जानकारी लेंगे. जिन परिवारों ने पहले ही स्व-गणना कर ली है, उन्हें अपना एसएसआईडी प्रगणकों को देना होगा ताकि उनकी जानकारी का सत्यापन किया जा सके.

इसे भी पढ़ें: बिहार कैबिनेट विस्तार का काउंटडाउन शुरू, राम कृपाल यादव बोले- अब और समय नहीं लगेगा

Previous article शादी समारोह में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन घायल
Next article जल, जंगल व जमीन बचाने का लिया संकल्प
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel