[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार हाई-सिक्योरिटी जोन में बदला गांधी मैदान, 3000 जवान होंगे तैनात, बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी

हाई-सिक्योरिटी जोन में बदला गांधी मैदान, 3000 जवान होंगे तैनात, बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी

0
हाई-सिक्योरिटी जोन में बदला गांधी मैदान, 3000 जवान होंगे तैनात, बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी
गांधी मैदान में तैयारियां और बीजेपी की बैठक की तस्वीर

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब कैबिनेट का विस्तार होना है. 7 मई को कई मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे. गांधी मैदान में भव्य समारोह की तैयारी की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, पटना के गांधी मैदान वाले इलाके को हाई-सिक्योरिटी जोन में बदला गया है. समारोह स्थल को चार हिस्सों में बांटा जाएगा.

गांधी मैदान के आस-पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

इसके साथ ही एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. खासकर पीएम मोदी के आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से टाइट रहेगी. बताया जा रहा है कि करीब 3000 जवान गांधी मैदान और इसके आस-पास के इलाके में तैनात रहेंगे. इसके साथ ही चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रहेगी. गांधी मैदान में करीब डेढ़ लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है.

इन बड़े नेताओं के आने की चर्चा

संभावना जताई जा रही है कि शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, जेपी नड्डा और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हो सकते हैं. शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बीजेपी के साथ-साथ जेडीयू के नेता और कार्यकर्ता भी तैयारियों में अभी से ही जुट गए हैं.

बीजेपी ऑफिस में हो रही है बैठक

जानकारी के मुताबिक, आज बीजेपी कार्यालय में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई है. इस बैठक में कई विधायक, एमएलसी और पार्टी के नेता शामिल हैं. इस तरह से गांधी मैदान में कैबिनेट विस्तार को लेकर पटना जिला प्रशासन की ओर से जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए गांधी मैदान में हेलीपैड भी बनाए जा रहे हैं.

Also Read: दानकुनी-आनंद विहार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, बिहार के इस जिले में होगा स्टॉपेज

Previous article MUNGER मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे मुंगेर, योग विद्यालय एवं भाजपा के कार्यक्रम में लेंगे भाग
Next article रामगढ़: उपायुक्त ऋतुराज ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की ली समीक्षा
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel