[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार अब हेलीकॉप्टर से घूमेंगे पर्यटन स्थल, 18 साल के युवाओं के लिए भी खुशखबरी, सम्राट कैबिनेट की बैठक में 29 एजेंडों पर मुहर

अब हेलीकॉप्टर से घूमेंगे पर्यटन स्थल, 18 साल के युवाओं के लिए भी खुशखबरी, सम्राट कैबिनेट की बैठक में 29 एजेंडों पर मुहर

0
अब हेलीकॉप्टर से घूमेंगे पर्यटन स्थल, 18 साल के युवाओं के लिए भी खुशखबरी, सम्राट कैबिनेट की बैठक में 29 एजेंडों पर मुहर
सीएम सम्राट चौधरी की फाइल फोटो

Bihar Cabinet Decision: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में 29 एजेंडों पर मुहर लगाई गई. बैठक में खनन, पर्यटन, रोजगार, स्वास्थ्य और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए.

पांच नदियों में बालू की उपलब्धता का होगा अध्ययन

बिहार सरकार ने सोन, किऊल, फल्गु, मोरहर और चानन नदी में बालू की उपलब्धता का अध्ययन कराने का फैसला किया है. इसके लिए 2.32 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है. रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि बारिश के बाद नदियों में कितनी नई बालू जमा हुई है और आगे खनन की अनुमति कैसे दी जाएगी.

बिहार में शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा

राज्य के पर्यटन स्थलों तक पर्यटकों की आसान पहुंच के लिए मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना 2026 को मंजूरी दी गई है. इस योजना के तहत हेलीकॉप्टर और हवाई सेवाओं के जरिए पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा. सरकार का लक्ष्य प्रमुख पर्यटन स्थलों को नई पहचान दिलाना है.

वैशाली के बुद्ध स्मारक को मिलेगा नया स्वरूप

वैशाली में बन रहे बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप के संचालन और प्रबंधन के लिए समिति गठन को मंजूरी दी गई है. इसके लिए सोसायटी का निबंधन भी कराया गया है. इससे इस परिसर को बेहतर तरीके से विकसित किया जा सकेगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर का पर्यटन स्थल बनाया जा सकेगा.

स्टेनोग्राफर भर्ती में युवाओं को राहत

कैबिनेट ने नागरिक सुरक्षा विभाग में आशुलिपिक (स्टेनोग्राफर) पद की भर्ती नियमावली में बदलाव को मंजूरी दी है. अब इस पद पर सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल से घटाकर 18 साल कर दी जाएगी. वहीं प्रोबेशन अवधि भी 2 साल से घटाकर 1 साल कर दी गई है. इस फैसले से इंटर पास युवा कम उम्र में ही सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे.

खिलाड़ियों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े फैसले

उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति से संबंधित नियमों में संशोधन को भी मंजूरी दी गई है. इसके अलावा बिहार राज्य संबद्ध एवं स्वास्थ्य सेवा परिषद से जुड़े नियमों में बदलाव के लिए नई नियमावली 2026 को स्वीकृति दी गई. इससे स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन और नियमन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

खनन और शहरी विकास को मिलेगी गति

राज्य के चिन्हित पत्थर खनन क्षेत्रों की ई-नीलामी से पहले खनन योजना और पर्यावरणीय स्वीकृति की प्रक्रिया के लिए बिहार राज्य खनन निगम को नोडल एजेंसी बनाया जाएगा. वहीं ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्र में भूमि खरीद-बिक्री से जुड़े मामलों में बिहार राज्य आवास बोर्ड को जमीन खरीदने और निवेश परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने की अनुमति दी गई है.

कई प्रशासनिक फैसलों पर भी मुहर

कैबिनेट ने अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम को NSKFDC के टर्म लोन की बकाया राशि चुकाने के लिए 21.95 करोड़ रुपये की मंजूरी दी. गया जिले में CISF की आरक्षित वाहिनी की स्थापना के लिए 50 एकड़ सरकारी जमीन केंद्र सरकार को मुफ्त हस्तांतरित करने का फैसला भी लिया गया.

इसके अलावा बिहार विधानसभा सचिवालय के निदेशक राजीव कुमार के संविदा कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाने की मंजूरी दी गई.

न्याय और प्रशासन से जुड़े फैसले

मधुबनी के बेनीपट्टी अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत स्थापित करने के लिए नए पद के सृजन को मंजूरी मिली. वहीं राजकीय तिब्बी कॉलेज एवं अस्पताल पटना के पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ. तबरेज अख्तर की अनिवार्य सेवानिवृत्ति के खिलाफ दायर पुनर्विलोकन याचिका को खारिज कर दिया गया.

कैबिनेट के इन फैसलों से सरकार ने विकास, रोजगार और पर्यटन को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साफ कर दी हैं.

Also Read: CM सम्राट चौधरी ने किया प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2026 का शुभारंभ, बोले- हमारे बच्चे जहां जाएंगे वहां टॉप करेंगे

Previous article आरा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बेअसर, फिर कब्जे में आने लगी सड़कें
Next article Mining News: अवैध बालू खनन पर कार्रवाई: चार वाहन जब्त,11.96 लाख का जुर्माना
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel