[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Bihar By Election: उपचुनाव में सबसे ज्यादा वोट से इस प्रत्याशी को मिली जीत, रामगढ़ में रहा दिलचस्प मुकाबला

Bihar By Election: उपचुनाव में सबसे ज्यादा वोट से इस प्रत्याशी को मिली जीत, रामगढ़ में रहा दिलचस्प मुकाबला

0
Bihar By Election: उपचुनाव में सबसे ज्यादा वोट से इस प्रत्याशी को मिली जीत, रामगढ़ में रहा दिलचस्प मुकाबला
मनोरमा देवी की फाइल फोटो

Bihar By Election: बिहार में सभी 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम आ गए हैं. चारों सीटों पर NDA ने जीत दर्ज की है. इमामगंज में जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी ने राजद के रौशन मांझी को 5,945 वोटों से हराया है. वही बेलागंज में जदयू की मनोरमा देवी भारी मतों से जीत दर्ज की हैं. उन्होंने राजद के विश्वनाथ सिंह को 21,391 वोटों से हराया है. जो बिहार उपचुनाव में सबसे ज्यादा वोटों का अंतर है.

रामगढ़ का रहा सबसे दिलचस्प मुकाबला

तरारी विधानसभा सीट से बाहुबली सुनील पांडे के बेटे विशाल प्रशांत ने जीत दर्ज की है. उन्हें कुल 78,755 वोट मिले हैं. विशाल प्रशांत ने माले कैंडिडेट को 10 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है. सबसे दिलचस्प मुकाबला रामगढ़ का रहा यहां शुरुआत से बसपा के सतीश सिंह यादव बीजेपी के अशोक कुमार सिंह को कड़ी टक्कर दे रहे थे. हालांकि, उसके बावजूद भी बसपा प्रत्याशी सतीश को 1,362 वोटों से हार का सामना करना पड़ा.

वहीं राजद के अजीत सिंह यहां तीसरे नंबर पर रहे. चारों विधानसभा सीटों पर सबसे बुरी स्थिति जनसुराज पार्टी की रही है. पीके की पार्टी तरारी, बेलागंज और इमामगंज में तीसरे नंबर पर रही. जबकि रामगढ़ में चौथे नंबर से संतुष्ट होना पड़ा.

Also Read: उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने महागठबंधन को पहुंचाया नुकसान! तेजस्वी की बढ़ी टेंशन…

तरारी सीट पर जन सुराज ने महागठबंधन को पहुंचाया नुकसान

तरारी सीट पर भी जन सुराज वोट कटवा के रूप में निकलकर सामने आई है. जन सुराज को कुल 5,622 वोट मिले हैं. यहां पार्टी को सबसे कम वोट मिले हैं. जबकि राजद गठबंधन माले को 64 हजार 143 वोट प्राप्त हुए हैं. तरारी से भाजपा ने 10 हजार 612 वोट से जीत हासिल की है, यहां भी जन सुराज ने राजद गठबंधन को भारी नुकसान पहुंचाया है.

Previous article सफाई कर्मियों के हड़ताल से नगर निगम क्षेत्र में जमा कचरा हुआ बदबूदार
Next article कैंपस : संत जेवियर्स हाइस्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स डे पर हुईं प्रतियोगिताएं
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel