[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार अब ट्रेन की तरह बसों की भी मिलेगी लाइव लोकेशन, इस ऐप से मिनटों में कर सकेंगे ट्रैक, हाईटेक होगी सुविधा

अब ट्रेन की तरह बसों की भी मिलेगी लाइव लोकेशन, इस ऐप से मिनटों में कर सकेंगे ट्रैक, हाईटेक होगी सुविधा

0
अब ट्रेन की तरह बसों की भी मिलेगी लाइव लोकेशन, इस ऐप से मिनटों में कर सकेंगे ट्रैक, हाईटेक होगी सुविधा
सरकारी बस

Bihar Bus Live Location: बिहार के बसों में अब लोगों को हाईटेक सुविधा मिलने वाली है. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की तरफ से यह सुविधा शुरू होने वाली है, जिससे लोगों को घंटों बस स्टॉप पर खड़े होकर बस के आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अब ट्रेन की तरह फोन पर सरकारी बस का लाइव लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं. साथ ही बस से जुड़ी सभी जानकारी आपको फोन पर ही मिल जाएगी.

कब लॉन्च हो सकता है ऐप?

जानकारी के मुताबिक, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से ‘वेयर इज माय बस’ एक ऐप लॉन्च किया जाएगा. संभावना जताई जा रही है कि अगस्त में इस ऐप को लॉन्च किया जा सकता है. इस ऐप को डाउनलोड कर लोग घर बैठे ही बस की लोकेशन ट्रैक कर सकेंगे. बस का किराया, रूट, टाइमिंग और लोकेशन ये तमाम जानकारियां सिर्फ एक क्लिक पर ही मिल सकेंगी.

ऑनलाइन बुक कर सकेंगे टिकट

‘वेयर इज माय बस’ ऐप के बारे में बताया गया कि लोग इसके जरिए 24 घंटे में कभी भी ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे. साथ ही डिजिटली टिकट के पैसे भी दे सकेंगे. खास बात यह है कि जिस भी शहर में BSRTC की बसें चलाईं जा रहीं हैं, वहां से पटना या फिर राज्य के विभिन्न जिलों की यात्रा करना बेहद आसान हो सकेगा. साथ ही एडवांस बुकिंग होने से सफर के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी.

यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

इतना ही नहीं, बिहार में बस ड्राइवरों की मनमानी को रोकने के लिए भी उपाय किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, ऐप में ही कड़े नियम जोड़े गए हैं. राज्य में जल्द ही बस स्टैंड और प्रमुख पड़ावों को पहले से बेहतर बनाया जा रहा है. इसके बाद इन्हें मार्क भी किया जाएगा. ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि बस ड्राइवर मनमाने तरीके से कहीं भी बस खड़ी ना कर सिर्फ मार्क किए गए स्टॉपेज पर ही रोक सकेंगे. इससे यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी. बताया जा रहा है कि ऐप के संचालन को लेकर जल्द विभाग की ओर से टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी और एजेंसी का चयन किया जाएगा.

Also Read: मोकामा के गैंगस्टर सोनू-मोनू के घर रेड, पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Previous article wedding youth killed: मोरवा में शादी समारोह के दौरान मारपीट, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Next article कुंभ साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 4 जुलाई तक: इस हफ्ते घर में आएगी खुशियों की बहार, लेकिन कार्यक्षेत्र में रहें सतर्क
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel