[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Bihar Budget: चुनावी साल में महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए बड़े ऐलान की तैयारी, कल पेश होगा नीतीश सरकार का बजट

Bihar Budget: चुनावी साल में महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए बड़े ऐलान की तैयारी, कल पेश होगा नीतीश सरकार का बजट

0
Bihar Budget: चुनावी साल में महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए बड़े ऐलान की तैयारी, कल पेश होगा नीतीश सरकार का बजट

Bihar Budget: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होना है. इसको लेकर तमाम पार्टियां अपने-अपने हिस्से की तैयारी में जुटी है. राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज है. बिहार में बजट सत्र पर चल रहा है. कल (3 मार्च) को नीतीश सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेगी. चुनाव नजदीक होने की वजह से इस बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं. नीतीश सरकार भी इस बार के बजट में बिहारवासियों के लिए कुछ खास ऐलान कर सकती है. राजनीतिक पंडितों के अनुसार, इस बार के बजट में नीतीश सरकार का फोकस महिलाओं, किसानों और युवाओं पर रहेगा. प्रदेश की आधी आबादी यानी करीब 6 करोड़ महिलाओं से जुड़े कई योजनाओं के ऐलान की संभावना जताई जा रही है. सरकार ने कुल 34 लाख युवाओं को नौकरी-रोजगार देने का ऐलान किया है. विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार 6 लाख युवाओं को नौकरी दे सकती है. 

3.15 लाख करोड़ का हो सकता है बजट

इस बार नीतीश सरकार ऐतिहासिक बजट पेश कर सकती है, जिसका आकार 3.15 लाख करोड़ तक हो सकता है. वहीं सीएम नीतीश ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान जो विकास कार्यों का ऐलान किया है, उसके लिए भी राशि आवंटित की जा सकती है. नीतीश सरकार के फोकस एरिया में रूरल डेवलपमेंट अब प्रायोरिटी में है. 

नीतीश सरकार की बजट में 6 बड़ी प्राथमिकताएं

  • शिक्षा
  • महिला सशक्तिकरण
  • उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर
  • सामाजिक सुरक्षा
  • युवाओं को नौकरी और रोजगार
  • कृषि और ग्रामीण विकास

किसानों के लिए क्या?

बजट में किसानों के लिए भी खास ऐलान किए जा सकते हैं, जिसमें डीजल पर सब्सिडी, सस्ती बिजली, फिक्स चार्ज पर बिजली. साथ ही धान, गेंहू खरीद के लिए बजट दिया जा सकता है. इसके साथ ही प्रदेश में कोल्ड स्टोरेज की संख्या बढ़ाई जा सकती है. नई फसलों की बीज पर सब्सिडी का ऐलान हो सकता है. 

युवाओं के लिए क्या है खास?

नीतीश सरकार ने प्रदेश के कुल 34 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है, जिसमें 12 लाख को नौकरी और 22 लाख को रोजगार देने की बात शामिल है. इसमें से सरकार 6 लाख लोगों को नौकरी दे चुकी है. उम्मीद जताई जा रही है कि बाकि बचे 6 लाख में से 3 लाख युवाओं को चुनाव से पहले और 3 लाख को चुनाव के बाद नौकरी दी जा सकती है. इसके लिए भी बजट में राशि का आवंटन हो सकता है.

बुजुर्गों के लिए क्या है खास?

उम्मीद जताई जा रही है कि कल बजट में नीतीश सरकार बुजुर्गों को मिलने वाली पेंशन की राशि को डबल करने का ऐलान कर सकती है. वर्तमान में बिहार सरकार बुजुर्गों को 400 रुपए प्रतिमाह पेंशन देती है. इसे बढ़ाकर 1 हजार रुपए तक किया जा सकता है. साथ ही बुजुर्गों के स्वास्थ्य से जुड़े ऐलान भी संभव हैं.

महिलाओं के लिए क्या?

महिलाओं को मिलने वाली वृद्धा और विधवा पेंशन की राशि में भी बढ़त हो सकती है. साथ ही जीविका दीदी को लोन, छोटे, मध्यम और बड़े इंटरप्राइजेज को महिलाओं द्वारा संचालित करने पर अतिरिक्त सब्सिडी का ऐलान हो सकता है. 

व्यापारियों के लिए क्या है खास?

इस बजट में नीतीश सरकार व्यापारियो के लिए बिजनेस शुरू करने के लिए होने वाले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को आसान कर सकती है.

गरीबों के लिए हो सकता है ये ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार में वर्तमान समय में 94 लाख लोग आर्थिक रूप से गरीबी रेखा से नीचे हैं. यानी इनके पास रहने खाने का भी कोई इंतजाम नहीं है. सरकार ने इन लोगों को 2 लाख रुपए आर्थिक मदद करने का ऐलान कर चुकी है. इस बजट में इसके लिए राशि आवंटित की सकती है.  

ALSO READ: Bihar News: गुड न्यूज! बिहार में यह जगह हो सकती है मालामाल, मिल सकता है प्राकृतिक गैस का भंडार, खुदाई शुरू

ALSO READ: Bihar Teacher: बिहार के 8 हेडमास्टरों पर चला शिक्षा विभाग का डंडा! लगा 9.69 लाख का जुर्माना

Previous article Vastu Tips: पूजा घर में की गई ये गलतियां बर्बाद कर देंगी आपका जीवन, छा जाएगी कंगाली
Next article Health Tips: फल के इन छिलकों में छिपे हैं सेहत के कई राज, भूलकर भी फेंकने की गलती न करें 
Avatar Of Aniket Kumar
अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel