[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार में मैट्रिक परीक्षा आज से शुरू, देरी पर एंट्री बैन, नकल पर होगी इतने साल की सजा

बिहार में मैट्रिक परीक्षा आज से शुरू, देरी पर एंट्री बैन, नकल पर होगी इतने साल की सजा

0
बिहार में मैट्रिक परीक्षा आज से शुरू, देरी पर एंट्री बैन, नकल पर होगी इतने साल की सजा
UP Board Result 2025 in Hindi

Bihar Board Exam: बिहार में आज से मैट्रिक परीक्षा की शुरुआत हो गई है, जो 25 फरवरी तक चलेगी. इस बार राज्यभर के 1677 परीक्षा केंद्रों पर 15.85 लाख छात्र परीक्षा देंगे, जिनमें 7.67 लाख छात्र और 8.18 लाख छात्राएं शामिल हैं. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है, जिसमें पहले दिन मातृभाषा (हिंदी/उर्दू/बंगला/मैथिली) विषय की परीक्षा होगी.

देरी हुई तो सेंटर में नहीं मिलेगी एंट्री

बिहार बोर्ड ने परीक्षा में अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं. छात्रों को परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा. पहली पाली के लिए एंट्री सुबह 8:30 से 9:00 बजे तक और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:00 से 1:30 बजे तक ही दी जाएगी. देरी से पहुंचने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी.

पेपर लीक और नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम

बोर्ड ने परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मॉनिटरिंग पटना स्थित कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से की जा रही है. इसके अलावा, परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

दीवार फांदी तो 2 साल के लिए परीक्षा से बाहर

बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र में जबरदस्ती घुसने या दीवार फांदने की कोशिश करने वाले छात्रों को 2 साल के लिए परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा. इतना ही नहीं, ऐसे छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी. अगर किसी परीक्षा केंद्र के सुपरिटेंडेंट या कर्मी ने ऐसे छात्र को परीक्षा में बैठने दिया, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी.

Also Read: बिहार के एक ऐसे गणितज्ञ की कहानी, जिनके लिए बदले गए विश्वविद्यालय के नियम, NASA भी था जिनका मुरीद

बिना चारदीवारी वाला कोई भी सेंटर नहीं रहेगा

बिहार बोर्ड ने सभी परीक्षा केंद्रों को चारदीवारी से सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं. जहां स्थायी बाउंड्री नहीं है, वहां अस्थायी बाउंड्री बनाई गई है और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. बिहार बोर्ड की सख्ती के बीच आज से परीक्षा शुरू हो चुकी है. अब यह देखना होगा कि कड़े नियमों के बावजूद परीक्षा कितनी निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न होती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article इस दिन है विजया एकादशी, यहां से जानें पारण का सही समय
Next article Vastu Tips: घर पर किस जगह पर रखनी चाहिए कामधेनु की मूर्ति? क्या होते हैं इसे रखने के फायदे
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel