[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Bihar BJP: बिहार में दूसरे राज्यों से आए BJP के 700 संयुक्त मोर्चा के नेता, इन एजेंडों पर करेंगे कार्य

Bihar BJP: बिहार में दूसरे राज्यों से आए BJP के 700 संयुक्त मोर्चा के नेता, इन एजेंडों पर करेंगे कार्य

0
Bihar BJP: बिहार में दूसरे राज्यों से आए BJP के 700 संयुक्त मोर्चा के नेता, इन एजेंडों पर करेंगे कार्य

पटना के ज्ञान भवन में 30-31 जुलाई को होने वाले भाजपा ( bihar BJP) के सभी मोर्चों की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक से पहले करीब 700 से अधिक मोर्चा पदाधिकारी चिह्नित 200 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच गये हैं. भाजपा नेताओं के मुताबिक उनको स्थानीय कार्यकर्ताओं के आवास पर ठहराया गया है, जबकि उनके आवागमन को लेकर 300 वाहन भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही स्वेच्छा से उपलब्ध कराये हैं.

11 सूत्री एजेंडे पर करेंगे काम

प्रवास के दौरान इन मोर्चों के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी 11 सूत्री एजेंडे पर काम करेंगे. इनमें जन संवाद, पौराणिक-धार्मिक स्थल का भ्रमण, सरकारी योजनाओं के लाभुकों से मिलना, मंडल अध्यक्षों से मुलाकात और कार्यकर्ताओं के घर पर खाना भी शामिल है. युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को डुमरांव और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचएनबी राजकुमार चाहर को पालीगंज में ठहराया गया है.

बिहार मोर्चा के भी कई पदाधिकारी प्रवास पर रहेंगे

प्रवास कार्यक्रम में बिहार भाजपाके कई मोर्चा पदाधिकारी भी जुड़े हैं. मसलन मुजफ्फरपुर के सांसद और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय निषाद को बैकुंठपुर, एससी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार ऋषि को कोढ़ा, एससी मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री निक्की हेम्ब्रेम को बेलहर और युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विधायक श्रेयसी सिंह को तारापुर विधानसभा में प्रवास की जिम्मेदारी दी गयी है. इसके अलावे देश की चर्चित हस्तियों में युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बबिता फोगाट भोजपुर के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में और दिल्ली के तेज तर्रार नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा छातापुर में प्रवास कर रहे हैं.

हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के दो पदाधिकारी

भाजपा की सूची के मुताबिक हर विधानसभा क्षेत्र में एक ही मोर्चा के दो पदधारकों को भेजा गया है. इससे उनको समन्वय में आसानी होगी. राष्ट्रीय पदाधिकारियों में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन नालंदा जिले के बिहारशरीफ में, जबकि भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या बक्सर जिले के डुमरांव विधानसभा में प्रवास कर रहे हैं.

पार्टी के ये पदाधिकारी भी प्रवास पर 

इसके साथ ही एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद समीर ओरांव का वाल्मिकीनगर, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मला किशोर का गोपालगंज, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण प्रसाद का सारण के अमनौर, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचएनबी राजकुमार चाहर का पटना जिले के पालीगंज और एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य का पटना के ही दीघा विधानसभा क्षेत्र में प्रवास हो रहा है. इनके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय मंत्री-महामंत्री, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी भी अलग-अलग क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं. इनमें कई सांसद और विधायक भी हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel