[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Smart Meter: मीटर रिचार्ज किया, लेकिन बैलेंस नहीं दिखा? स्मार्ट सिस्टम अपग्रेड के चलते इस दिन तक रह सकती है गड़बड़ी!

Smart Meter: मीटर रिचार्ज किया, लेकिन बैलेंस नहीं दिखा? स्मार्ट सिस्टम अपग्रेड के चलते इस दिन तक रह सकती है गड़बड़ी!

0
Smart Meter: मीटर रिचार्ज किया, लेकिन बैलेंस नहीं दिखा? स्मार्ट सिस्टम अपग्रेड के चलते इस दिन तक रह सकती है गड़बड़ी!
Smart Meter स्मार्ट मीटर

Smart Meter: बिहार में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटरों के डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को अपग्रेड करने की प्रक्रिया अब 19 मई 2025 तक जारी रहेगी. यह कार्य पहले 13 से 15 मई के बीच पूरा होना था, लेकिन तकनीकी जटिलताओं और कार्य की सुचारू पूर्णता के लिए इसकी अवधि को चार दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है.

बिजली डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों- साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह अपग्रेडेशन उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है.

किन सेवाओं पर पड़ेगा असर

अपग्रेडेशन कार्य के दौरान उपभोक्ताओं को मीटर रिचार्ज की जानकारी तुरंत स्मार्ट मीटर पर नहीं दिखाई देगी. हालांकि बिजली आपूर्ति सामान्य बनी रहेगी, लेकिन दैनिक डिडक्शन (रोजाना की खपत का हिसाब), बिजली विच्छेदन जैसी सेवाएं इस अवधि में बाधित रहेंगी.

अपग्रेडेशन पूरा होते ही अपडेट हो जाएगा बैलेंस

ग्राहक इस दौरान रिचार्ज तो कर सकेंगे, लेकिन रिचार्ज का बैलेंस मीटर में कुछ समय बाद ही अपडेट होगा. इससे उपभोक्ताओं को यह भ्रम हो सकता है कि उनका रिचार्ज फेल हो गया है, जबकि बैलेंस बैकएंड में सुरक्षित रहेगा और अपग्रेडेशन पूरा होते ही अपडेट हो जाएगा.

कहां चल रहा है अपग्रेडेशन कार्य

यह अपग्रेडेशन राज्य के अधिकांश शहरी क्षेत्रों में किया जा रहा है. जिसमें गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर शहरी क्षेत्र को फिलहाल इससे बाहर रखा गया है. बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान धैर्य बनाए रखें और रिचार्ज करने के बाद यदि तुरंत बैलेंस नहीं दिखे तो घबराएं नहीं. सभी सेवाएं अपग्रेडेशन के बाद पुनः सामान्य हो जाएंगी.

मजबूत और आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

इस तकनीकी उन्नयन से भविष्य में मीटर रीडिंग, रिचार्ज और बिजली आपूर्ति से संबंधित सेवाएं और अधिक पारदर्शी, सटीक और उपभोक्ता अनुकूल हो सकेंगी. स्मार्ट प्रीपेड सिस्टम में हो रहा यह बदलाव राज्य में बिजली वितरण को तकनीकी रूप से अधिक मजबूत और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Also Read: पढ़ाई छोड़ी तो मां ने किया विरोध! आज सोशल मीडिया पर हैं लाखों फॉलोवर्स, बिहार की इस बेटी की अद्भुत है कहानी

Previous article Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के बाद शो को अलविदा नहीं कह रही रूही, पूकी और अरमान के लाइफ में होगी ऐसे उसकी एंट्री
Next article Khelo Jharkhand: हजारीबाग में खेलो झारखंड कैरम प्रतियोगिता का आयोजन, खेलगांव आयेंगे विजयी खिलाड़ी
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel