[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Bihar Bijli Rate: LPG की तरह बिहार में अब घटेंगे-बढ़ेंगे बिजली के रेट, आयोग ने दिया कंपनियों को ये अधिकार

Bihar Bijli Rate: LPG की तरह बिहार में अब घटेंगे-बढ़ेंगे बिजली के रेट, आयोग ने दिया कंपनियों को ये अधिकार

0
Bihar Bijli Rate: LPG की तरह बिहार में अब घटेंगे-बढ़ेंगे बिजली के रेट, आयोग ने दिया कंपनियों को ये अधिकार
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Bijli Rate: बिहार में तेल और कोयला का दाम घटने और बढ़ने पर बिहार की बिजली डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां खुद से बिजली दर को घटा- बढ़ा सकती हैं. बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने 16 दिसंबर को यह अधिकार साउथ बिहार और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को दे दिया है. दर बढ़ाने और घटाने का एक फॉर्मूला भी कंपनियों को दिया गया है. इसी फॉर्मूले के तहत डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को दर में कमी या बढ़ोतरी करनी होगी.

कंपनी को बिजली बिल में बढ़े या घटे रेट का करना होगा जिक्र

बता दें कि बिजली कंपनी हर महीने तेल और कोयले के दाम की समीक्षा करेगी. उसी आधार पर रेट घटाने या बढ़ाने का फैसला करेगी. जिस महीने उपभोक्ताओं से अधिक या कम बिल वसूला जाएगा, उस महीने के बिजली बिल में बढ़े या घटे दर का जिक्र कंपनी को करना होगा. जिक्र नहीं करने पर आयोग की ओर से बिजली डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों पर उचित कार्रवाई की जा सकती है.

Also Read: बिहार के इस जिले में दिखा दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध, सिर पर है सफेद रंग के निशान

कंपनी को हर साल देना होता है प्रस्ताव

बिहार विद्युत विनियामक आयोग राज्य की दोनों बिजली कंपनियों से हर साल नवंबर महीने में प्रस्ताव मांगता है. प्रस्ताव में कंपनियों को पिछले साल की ऑडिट रिपोर्ट, वर्तमान साल में खर्च और आमदनी का हिसाब और अगले साल में खर्च का रिपोर्ट सौंपना होता है. बिजली कंपनियों से अलग-अलग मिलने वाले प्रस्तावों पर आम लोगों का पक्ष सुनने, फिर मूल्यांकन करने के बाद आयोग बिजली दर पर फैसला सुनाता है. यह फैसला अगले एक साल तक के लिए लागू रहता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Parenting Tips: क्रिसमस के त्यौहार को बनाएं और भी यादगार, इस तरह अपने बच्चों के साथ बिताएं क्वालिटी टाइम
Next article Chanakya Niti: इन घरों में रहने वाले हमेशा रहते हैं खुश, परिवार में दुख के लिए नहीं रहती जगह
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel