[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार में अब नहीं चलेगा फर्जीवाड़ा, दाखिल खारिज में सरकारी जमीन की होगी अनिवार्य जांच

बिहार में अब नहीं चलेगा फर्जीवाड़ा, दाखिल खारिज में सरकारी जमीन की होगी अनिवार्य जांच

0
बिहार में अब नहीं चलेगा फर्जीवाड़ा, दाखिल खारिज में सरकारी जमीन की होगी अनिवार्य जांच
जमीन की सरकारी न्यूनतम कीमत बढ़ी (सांकेतिक तस्वीर)

पटना से कृष्ण कुमार की रिपोर्ट
Bihar Bhumi:
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्य में सरकारी जमीन की सुरक्षा और राजस्व अभिलेखों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी डीएम को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है. विभाग ने कहा है कि दाखिल खारिज के हर एक मामले में सरकारी जमीन वाली जमाबंदियों की अनिवार्य रूप से जांच और मिलान किया जाएगा.

विभाग की समीक्षा समीक्षा में पाया गया है कि कई अंचलों में दाखिल-खारिज के समाधान के दौरान बिहार भूमि पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी जमीन की सूची का मिलान नहीं किया जा रहा है. इससे सरकारी जमीन की गलत जमाबंदी कायम होने की आशंका बनी रहती है.

सभी डीएम को दिया ये आदेश

विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अंचल अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट आदेश जारी करें. साथ ही हर एक दाखिल-खारिज आवेदन के निष्पादन से पहले सरकारी जमीन संबंधी एंट्री की जांच सुनिश्चित कराएं. माना जा रहा है कि इस पहल से सरकारी जमीन पर अवैध दावों पर अंकुश लगेगा. साथ ही राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी.

जिलाधिकारी को मिला ये पावर

सरकारी जमीन के इंटर डिपार्टमेंटल फ्री ट्रांसफर की प्रक्रिया को तेज और सरल बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब 10 एकड़ तक सरकारी या गैरमजरूआ आम भूमि के इंटर डिपार्टमेंटल फ्री ट्रांसफर की शक्ति जिलाधिकारियों को दे दी गई है.

इसके साथ ही 10 से 20 एकड़ तक जमीन हस्तांतरण का अधिकार प्रमंडलीय आयुक्तों को मिलेगा. 20 एकड़ से अधिक जमीन के हस्तांतरण के लिए मंत्रिपरिषद की स्वीकृति आवश्यक होगी. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है.

विभाग के सचिव ने दिया निर्देश

विभाग के सचिव जय सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दौरान यह फैक्ट सामने आया था कि छोटे और जनहित की परियोजनाओं के लिए जमीन हस्तांतरण की वर्तमान प्रक्रिया में अपेक्षाकृत अधिक समय लग रहा है. इससे विकास योजनाओं के समय पर क्रियान्वयन पर असर पड़ रहा था. इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने पहले से दी हुई शक्तियों का रिविजन किया है.

साल 2014 में अधिकारियों की कम थी सीमा

साल 2014 के प्रावधान के अनुसार तीन एकड़ तक सरकारी या गैरमजरूआ आम जमीन के निःशुल्क हस्तांतरण की शक्ति जिलाधिकारी को थी. तीन से पांच एकड़ तक भूमि हस्तांतरण की शक्ति प्रमंडलीय आयुक्त को प्राप्त थी. नये आदेश के बाद इन सीमाओं में बढ़ोतरी की गई है. विभाग का मानना है कि इससे सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और अन्य जनहित की परियोजनाओं के लिए जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज होगी.

Also Read: कौन हैं पटना के नए डीएम कुंदन कुमार? मुंबई की मोटी सैलरी छोड़ UPSC में मारी बाजी, जानिए IAS बनने तक का सफर

Previous article मुजफ्फरपुर: मुरौल अंचल कार्यालय में भारी गड़बड़ी पर भड़के अपर समाहर्ता, अपडेट नहीं मिला कैश बुक और रजिस्टर
Next article मुंगेर विश्वविद्यालय : दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण ढंग से हुई 27 केंद्रों पर चल रही स्नातक सेमेस्टर 3 व 5 की परीक्षा
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel