[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार के इन 30000 परिवारों को 15 अगस्त पर मिलेगा बड़ा तोहफा, 31 जुलाई तक पूरा होगा ये काम

बिहार के इन 30000 परिवारों को 15 अगस्त पर मिलेगा बड़ा तोहफा, 31 जुलाई तक पूरा होगा ये काम

0
बिहार के इन 30000 परिवारों को 15 अगस्त पर मिलेगा बड़ा तोहफा, 31 जुलाई तक पूरा होगा ये काम
मंत्री दिलीप जायसवाल की फाइल फोटो

Bihar Basera 2 Land Settlement Certificates: बिहार सरकार 15 अगस्त 2026 को अभियान बसेरा-2 के तहत राज्य के 30000 पात्र भूमिहीन परिवारों को वासभूमि का बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र देगी. इस अभियान का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भूमिहीन परिवार वासभूमि के अधिकार से वंचित न रहे.

31 जुलाई तक कागजात तैयार करने का अल्टीमेटम

इस महाअभियान को समय पर पूरा करने के लिए विभाग के सचिव जय सिंह ने सभी DM को गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. सभी जिलों को निर्देश दिया गया है कि वे जमीन के हकदार लाभुकों की लिस्ट को दोबारा चेक करके फाइनल कर लें. नए परिवारों का नाम अभियान बसेरा पोर्टल पर दर्ज करते हुए 31 जुलाई, 2026 तक सभी प्रमाण-पत्रों को तैयार कर उस पर साइन की प्रक्रिया पूरी कर लें. इस काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी और मुख्यालय स्तर पर हर हफ्ते इसकी समीक्षा की जाएगी.

पोर्टल से होगा ऑनलाइन काम

भ्रष्टाचार और गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रमाण-पत्र बांटने का यह पूरा काम ‘अभियान बसेरा पोर्टल’ के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा. 15 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर मुख्य समारोह या विशेष कैंप लगाकर नेताओं और बड़े अफसरों की मौजूदगी में ये पर्चे बांटे जाएंगे.

बिहार सरकार ने राज्य के सभी 38 जिलों के लिए कुल 30000 प्रमाण-पत्र बांटने का लक्ष्य तय किया है. इस महाअभियान के तहत सबसे ज्यादा टारगेट पटना जिले को मिला है, जहां 1709 परिवारों को जमीन का पर्चा दिया जाएगा.

इसके बाद पूर्वी चंपारण के 1493, मुजफ्फरपुर के 1405, मधुबनी के 1314 और गया के 1285 परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा. समस्तीपुर में 1247, सारण में 1157 और दरभंगा में 1153 सुयोग्य परिवारों के बीच वासभूमि के बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र बांटे जाएंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अब तक 71 हजार से ज्यादा परिवारों को मिल चुका है लाभ

मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि सरकार गरीबों की मदद के लिए लगातार काम कर रही है. अभियान बसेरा-2 के जरिए अब तक राज्य के 71569 पात्र परिवारों को जमीन उपलब्ध कराई जा चुकी है. अब इस नए अभियान से हजारों और परिवारों के जीवन में स्थायी सुरक्षा और सम्मान का नया अध्याय जुड़ेगा. सभी कप्तानों को समय पर काम पूरा करने को कहा गया है ताकि कोई भी जरूरतमंद न छूटे.

इसे भी पढ़ें: झमाझम बारिश, आंधी-तूफान के साथ होगी जुलाई की शुरुआत, IMD ने बिहार के इन जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Previous article कल बिहार विधान परिषद का सदस्य बनेंगे पवन सिंह, निशांत कुमार समेत 10 MLC, दिखेगा NDA का पॉवर
Next article UPTET परीक्षा से पहले, रट लें ये 50 जरूरी GK के सवाल, रेस में रहेंगे सबसे आगे
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel