[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में बिहार बंद का दिखा मिला-जुला असर, कई जगहों पर दिखी जोर जबरदस्ती 

BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में बिहार बंद का दिखा मिला-जुला असर, कई जगहों पर दिखी जोर जबरदस्ती 

0
BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में बिहार बंद का दिखा मिला-जुला असर, कई जगहों पर दिखी जोर जबरदस्ती 
पप्पू यादव

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर पुनर्परीक्षा की मांग को लेकर बीपीएससी छात्रों के समर्थन में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के रविवार को राज्यव्यापी ‘बिहार बंद’ का मिलाजुला असर देखा गया. पप्पू यादव के रविवार को बिहार बंद के आह्वान पर छात्र युवा शक्ति के बैनर तले बड़ी संख्या में युवा और छात्र सुबह सड़कों पर उतर गए. पटना के अशोक राजपथ पर छात्रों ने सड़क पर टायर जलाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया तो पटना के डाक बंगला चौराहे पर भी बंद समर्थकों ने मार्ग को जाम किया. 

इन जगहों पर हुआ उग्र प्रदर्शन

पटना, हाजीपुर, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, गया समेत कई जगहों पर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारी सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन किया. इनका कहना है कि बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करे और फिर से परीक्षा ले, इसके साथ ही प्रदर्शनकारी आयोग के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे. प्रेमचंद सिंह के नेतृत्व में समर्थकों ने बोरिंग रोड, राजेश पप्पू के नेतृत्व में अशोक राज पथ, राजू दानवीर के नेतृत्व में राजेंद्र नगर कंकड़बाग को छात्र युवा संगठन के लोगों ने बंद कराया. प्रदर्शन के दौरान कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया.

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव कपड़ा ओढ़कर अपने समर्थकों के साथ बिहार बंद कराने पटना की सड़कों पर उतरे. बिहार बंद के दौरान समर्थकों को संबोधित करते हुए पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सरकार ने जनता को कफन ओढ़ने पर मजबूर कर दिया है.

पप्पू बोले- मांगे नहीं हुई पूरी तो नहीं चलने देंगे संसद

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पेपर लीक पर बिहार की जनता चुप नहीं बैठेगी. जब तक बिहार से पेपर लीक का खात्मा नहीं होगा तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा. आज पूरा बिहार बंद है, आने वाले दिनों में संसद को मैं नहीं चलने दूंगा. जब तक देश से शिक्षा माफियाओं और प्रश्न पत्र लीक में शामिल लोगों पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बिहार की जनता ने बिहार बंद का समर्थन किया है. इस बीच, कई जगहों पर तोड़फोड़ और जबरदस्ती दुकानें बंद करवाने की भी खबरें आई हैं.

परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं अभ्यर्थी

बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा में पेपर लीक के दावों के कारण, प्रदर्शनकारी छात्र इस परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. बीते काफी दिनों से प्रदर्शनकारी छात्र इसको लेकर पटना के गर्दनीबाग में धरना दे रहे हैं. इसे लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर आमरण अनशन पर हैं.

इसे भी पढ़ें: RJD नेताओं का बाहर निकलना हो जाएगा मुश्किल, जानें नीतीश के मंत्री ने क्यों कही ये बात?

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel