[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार विधानसभा: शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन, इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

बिहार विधानसभा: शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन, इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

0
बिहार विधानसभा: शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन, इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
बिहार विधानसभा

Bihar Assembly: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है. कई अहम मुद्दों पर विपक्ष का शोर देखने को मिल सकता है. बिहार सरकार शीतकालीन सत्र खत्म होने से एक दिन पहले सेकेंड सप्लीमेंट्री बजट 2024-25 में शामिल सब्सिडी की मांग पर चर्चा करवाएगी. मांग और कटौती प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है. शीतकालीन सत्र के चौथे दिन बिहार सरकार साल 2016 से 2022 तक के CAG की रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखेगी.

आज प्रश्न काल में सदस्य पूछेंगे कई अहम सवाल

आज शीतकालीन सत्र के चौथे दिन प्रश्न काल के दौरान पक्ष और विपक्ष के सदस्य विभिन्न विभागों से जुड़े प्रश्न पूछेंगे. प्रश्न पूछने में सत्ता पक्ष के सदस्य भी पीछे नहीं हट रहे हैं. यहां तक कि सत्ता पक्ष के विधायक ही मंत्रियों की ज्यादा मुश्किलें बढ़ा रहे हैं. आज कृषि विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, पीएचडी विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग और सहकारिता विभाग से संबंधित प्रश्न सदस्य पूछेंगे और विभाग के मंत्री को जवाब देना होगा.

उसके बाद शून्य काल भी होगा, जिसमें सदस्य उन विषयों को सरकार के संज्ञान में लाएंगे. उसके बाद ध्यानकर्षन होगा, जिसमें सरकार की तरफ से सदस्यों के प्रश्नों का विस्तृत उत्तर दिया जाएगा.

Also Read: बिजली मीटर के रिचार्ज पर मिलेगा इतना ब्याज, जानिए स्मार्ट मीटर से कमाई की नई स्कीम

अनुपूरक बजट भी पास कराएगी सरकार

सत्र के दूसरे हाफ में वित्तीय वर्ष 2024-2025 के द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा की जाएगी. उसके बाद उसे सरकार पास कराएगी. शीतकालीन सत्र के पहले दिन उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी की ओर से 32506. 290 का अनुपूरक बजट सदन में पेश किया गया था. बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 5 दिनों का है. विपक्ष वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक, स्मार्ट मीटर और आरक्षण सहित कई मुद्दों पर नीतीश सरकार को लगातार घेर रहा है.

Previous article Guru Pradosh Vrat 2024 Katha: गुरु प्रदोष व्रत रखने से मिलता है 100 गायों के दान के समान फल, आज करें इस कथा का पाठ
Next article कट्टरपंथ की ओर बढ़ता बांग्लादेश
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel