[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शल बुलाकर विधायकों को सदन से किया बाहर, जानिए क्यों लेना पड़ा यह निर्णय

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शल बुलाकर विधायकों को सदन से किया बाहर, जानिए क्यों लेना पड़ा यह निर्णय

0
बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शल बुलाकर विधायकों को सदन से किया बाहर, जानिए क्यों लेना पड़ा यह निर्णय

Bihar Assembly: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है. सदन की कार्यवाही जारी है. इस दौरान आज सदन में अंदर और बाहर स्मार्ट मीटर को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा कर दिया. विधायक सदन के भीतर वेल में आकर हंगामा करने लगे. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने गुस्से में कहा कि ‘सुन लीजिए इसके गंभीर परिणाम हो जाएंगे, बैठ जाइए. अव्यवस्था मत फैलाइए.’ इसके बाद उन्होंने मार्शल को आदेश दिया कि ‘बाहर निकालो यहां से इन्हें.’ इसके बाद सदन की कार्यवाही आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

आज सब्सिडी की मांग पर चर्चा

आज सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. स्पीकर नंद किशोर ने विपक्ष के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. जिसके बाद विधायक अपनी सीट पर बैठ गए. चौथे दिन आज सेकेंड सप्लीमेंट्री बजट 2024-25 में शामिल सब्सिडी की मांग पर चर्चा जारी है. मांग और कटौती प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी. सरकार साल 2016 से 2022 तक की CAG की रिपोर्ट भी सदन में रखेगी.

Also Read: बिहार के इस चीनी मिल का सालों बाद खुलेगा ताला, इस सत्र में शुरू हो जाएगी पेराई

स्मार्ट मीटर के विरोध में विपक्ष का प्रदर्शन

आज सदन की कार्यवाही से पहले स्मार्ट मीटर के विरोध में विपक्ष के नेताओं ने विधानसभा पोर्टिको के बाहर प्रदर्शन किया. विपक्ष ने कहा कि ‘स्मार्ट मीटर लोगों का खून चूसने का काम कर रहा है. जिस झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों का बिल 2000 रुपए आता था आज 20000 हजार रुपए बिल आ रहा है. सरकार जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगा रही है और गरीबों को परेशान करती है.

Previous article Virgo Monthly Horoscope December 2024: कन्या राशि वाले झगड़ा झंझट से दूर रहें नहीं उठानी पड़ सकती है बड़ी परेशानी
Next article Cyclone Fengal Tracker : 70 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, उखड़ेंगे पेड़, तबाही मचाने आ रहा है तूफान फेंगल
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel