[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भोजपुर Bihar Bhumi: जमीन सर्वेक्षण के लिए ETS मशीन से सीमा सत्यापन का काम शुरू, पूरा होकर रहेगा सर्वे का काम

Bihar Bhumi: जमीन सर्वेक्षण के लिए ETS मशीन से सीमा सत्यापन का काम शुरू, पूरा होकर रहेगा सर्वे का काम

0
Bihar Bhumi: जमीन सर्वेक्षण के लिए ETS मशीन से सीमा सत्यापन का काम शुरू, पूरा होकर रहेगा सर्वे का काम
Bihar Bhumi (सांकेतिक तस्वीर )

Bihar Bhumi: भोजपुर के तरारी प्रखंड के तीन मौजा में भूमि सर्वे के अधिकारियों और कर्मियों ने इटीएस मशीन से सीमा का सत्यापन का काम शुरू कर दिया है. सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी रूपक कुमार, कानूनगो अभिनंदन कुमार की मौजूदगी में तरारी अंचल के गोपालपुर, बगसंडा और डीपनडीह मौजा में सीमाना सत्यापन इटीएस मशीन से किया गया.

रोज चलेगा यह काम

बिहार सरकार के द्वारा भूमि सर्वे के लिए नियुक्त अमीन आशीष कुमार, गजेंद्र कुमार और राजमोहन के द्वारा भूमि सत्यापन के काम शुरू करने से अब लोगों में उम्मीद जाग चुकी है. कानूनगो ने बतलाया कि आज से अंचल में भूमि सर्वे के लिए भूमि सत्यापन का काम शुरू हो गया है, जो प्रतिदिन चलेगा. इस कार्य में लगे अधिकारी और कर्मी अपने कार्यों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करेंगे.

सभी मौजा के लिए अमीन नियुक्त

प्रखंड की 19 पंचायतों में 115 राजस्व ग्राम में कुल 144159 खेसरा हैं. इन सभी राजस्व ग्रामों से लोगों द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन 95970 आवेदन भूमि सर्वे कार्यालय में जमा किये गये हैं. विशेष सर्वेक्षण अधिनियम 2011 और नियमावली 2012 के तहत द्वितीय चरण में जिले के तरारी अंचल में भूमि सर्वे का काम शुरू किया गया है. सभी मौजा के लिए अमीन नियुक्त किये गये हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

दोनों तरीके से चल रहा काम

भूमि सर्वे के लिए प्रखंड के कई लोगों द्वारा कागजात तो जमा कर दिया गया है, पर कई लोग अभी भी अपना कागजात जमा नहीं कर पाये हैं. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से भूमि सर्वे के लिए कागजात जमा करने की प्रक्रिया चल रही है. वैसे लोगों के मन में कई भ्रम चल रहे थे की भूमि सर्वे का काम होगा कि नहीं होगा.

इसे भी पढ़ें: ‘बिना गलती से सजा दी गई, इस पर…’, परिवार और पार्टी से बेदखल होने के सवाल पर भावुक हुए तेज प्रताप

Previous article कालाजार उन्मूलन के लिए इनफॉर्मरों को प्रशिक्षण
Next article Buxar News: 120 लोगों पर धारा 107 के तहत की गई कार्रवाई
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel