[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भोजपुर बिहार में युवक को एक साल में तीसरी बार सांप ने डसा, शादी के दिन पहुंचा अस्पताल

बिहार में युवक को एक साल में तीसरी बार सांप ने डसा, शादी के दिन पहुंचा अस्पताल

0
बिहार में युवक को एक साल में तीसरी बार सांप ने डसा, शादी के दिन पहुंचा अस्पताल
अस्पताल में भर्ती युवक

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के पैगा गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां 32 वर्षीय पंकज कुमार को एक ही साल में तीसरी बार जहरीले सांप ने काट लिया. गुरुवार को जब वह अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने की तैयारी कर रहा था, तभी यह हादसा हो गया.

परिजनों के अनुसार, पंकज कमरे में परफ्यूम लगा रहा था और तभी अचानक जहरीले सांप ने उसे डस लिया. उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी दौड़े और आनन-फानन में उसे आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत काफी गंभीर है. उसे तुरंत एंटी-वेनम इंजेक्शन दिया गया और ऑब्जर्वेशन में रखा गया है.

तीनों बार देखा गया एक ही प्रकार का सांप

पड़ोसी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि यह कोई पहली बार नहीं है जब पंकज को सांप ने काटा हो. इससे पहले भी एक साल के भीतर दो बार सांप के डसने की घटनाएं हो चुकी हैं. पहली बार मछली मारते समय और दूसरी बार पानी की टंकी की सफाई के दौरान. स्थानीय लोगों का दावा है कि तीनों बार एक ही प्रकार का सांप देखा गया है, जिससे अंधविश्वास भी फैल रहा है कि कहीं यह कोई दुर्भाग्यपूर्ण संयोग तो नहीं.

परिजनों के लिए यह हादसा और भी दर्दनाक इसलिए है क्योंकि पंकज के दोनों सगे भाइयों की पांच साल पहले एक सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है. अब घर में वही अकेला सहारा है.

शादी की खुशियों के बीच माहौल हुआ गमगीन

इस घटना ने पूरे गांव को हिला दिया है. चचेरी बहन की शादी की खुशियों के बीच पंकज की हालत ने माहौल को गमगीन बना दिया है. फिलहाल डॉक्टरों की टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है और दुआ की जा रही है कि वह जल्द ही ठीक हो जाए.

Also Read: बेऊर जेल में अनंत सिंह के साथ थे रीतलाल! आपराधिक नेटवर्क तोड़ने को भेजा गया भागलपुर जेल, प्रशासन ने दी थी ये रिपोर्ट

Previous article Bihar: नशे में धुत पिकअप चालक ने 5 को कुचला, आक्रोशित भीड़ ने लगाई गाड़ी में आग
Next article Bihar News: CM नीतीश आज बिहार के खिलाड़ियों को देंगे बड़ा गिफ्ट, राजगीर में है खास तैयारी
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel