[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार भरत तिवारी के एनकाउंटर का फोन से पता चलेगा सच? पुलिस ने लोगों से मांगे वीडियो

भरत तिवारी के एनकाउंटर का फोन से पता चलेगा सच? पुलिस ने लोगों से मांगे वीडियो

0
भरत तिवारी के एनकाउंटर का फोन से पता चलेगा सच? पुलिस ने लोगों से मांगे वीडियो
भरत तिवारी

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी के एनकाउंटर के सच का पता लगाने के लिए पुलिस अब फोन का सहारा ले रही है. भरत तिवारी के एनकाउंटर के बाद उसका फोन पुलिस ने जब्त कर लिया था. इसकी मांग परिजनों की तरफ से लगातार की जा रही है. लेकिन भरत के फोन की फिलहाल फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है. साथ ही फोन का सारा डेटा भी कोर्ट में पेश किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी है.

यूट्यूबर या सोशल मीडिया यूजर्स से की अपील

दूसरी तरफ, परिजनों का कहना है कि भरत के फोन में पुलिस प्रशासन के खिलाफ सबूत हैं. यह आशंका जताई जा रही है कि पुलिस उन सबूतों को मिटा सकती है. इसलिए परिजन लगातार फोन वापस करने की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने घटना के सच का पता लगाने के लिए दूसरे लोगों से वीडियो उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. स्पष्ट कहा गया है कि अगर किसी भी यूट्यूबर या सोशल मीडिया यूजर के पास घटना से जुड़ा वीडियो है तो उसे उपलब्ध कराया जाए.

बिहार की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

3 पिस्टलों की भी हो रही जांच

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान इस्तेमाल किए गए 3 पिस्टल की भी जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि एनकाउंटर को लेकर सस्पेंड किए गए थानाध्यक्ष राजेश मालाकार और एसटीएफ जवान अक्षय कुमार की पिस्टल समेत 3 पिस्टलों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है. इसमें एक पिस्टल भरत तिवारी के पास से बरामद किया गया है. इसके अलावा मौके से बरामद किए गए दो जिंदा कारतूस और खोखे को भी मिलान के लिए भेजा गया है.

परिजन लगातार कर रहे ये मांग

इस तरह से फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि भरत को किस पिस्टल से गोली मारी गई. 17 जून की सुबह भरत तिवारी का एनकाउंटर किया गया था. इसके बाद से परिजन फेक एनकाउंटर का आरोप लगा रहे हैं. इसके साथ ही वे दोषी पुलिसकर्मियों को सजा और मामले में सीबीआई जांच की मांग भी कर रहे हैं. इस बीच फोन से सच्चाई का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. देखना होगा कि फॉरेंसिक जांच में क्या कुछ खुलासे होते हैं.

Also Read: बिहार में 19 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला, मुख्यालय से लेकर जिलों तक बदली प्रशासनिक व्यवस्था

Previous article हनुमान जी की कृपा से मिलेगी सफलता, जानें 30 जून का राशिफल
Next article पढ़ाई में लगेंगे कितने साल? 10वीं, 12वीं से लेकर MBBS और CA तक, देखें लिस्ट
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel