[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार ‘भरत के हत्यारे DSP को इनाम क्यों?’ मां आशा देवी बोलीं- जख्मों पर नमक छिड़का जा रहा

‘भरत के हत्यारे DSP को इनाम क्यों?’ मां आशा देवी बोलीं- जख्मों पर नमक छिड़का जा रहा

0
‘भरत के हत्यारे DSP को इनाम क्यों?’ मां आशा देवी बोलीं- जख्मों पर नमक छिड़का जा रहा
मां आशा देवी और भरत तिवारी की तस्वीर

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच पड़ताल लगातार जारी है. इस बीच बुधवार को 53 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला किया गया. इसमें जगदीशपुर के पूर्व डीएसपी राजेश शर्मा का भी ट्रांसफर किया गया. राजेश शर्मा पर भरत तिवारी के एनकाउंटर को लेकर आरोप लगा था. ऐसे में उनका ट्रांसफर होने के बाद भरत के परिजन का गुस्सा और भी बढ़ गया है.

मां आशा देवी ने फिर दोहराई अपनी मांग

भरत तिवारी की मां आशा देवी ने कहा, मेरे बेटे के हत्यारे डीएसपी को इनाम क्यों दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे की मौत के बाद न्याय दिलाने के बजाए सरकार आरोपियों को नई जिम्मेदारी देकर जख्मों पर नमक छिड़क रही है. इस दौरान उन्होंने फिर से दोषियों की गिरफ्तारी के साथ फांसी की सजा देने की मांग की.

बिहार की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

‘सरकार से न्याय की उम्मीद थी, लेकिन आरोपी को नई पोस्टिंग मिली’

इस दौरान आशा देवी ने यह भी कहा कि हमने अपने बेटे को अपने आंखों के सामने खो दिया. इसके बाद हमें सरकार से न्याय की उम्मीद थी. लेकिन जिस तरह से आरोपी अधिकारी को नई पोस्टिंग दी गई, इस खबर ने परिवार को अंदर से झकझोर दिया. उन्होंने परिवार का दुख और बढ़ाने का आरोप लगाया. साथ ही कहा कि हमारा बेटा तो अब वापस नहीं आएगा. लेकिन हमारी मांग है कि दोषियों को फांसी दी जाए. जब तक ऐसा नहीं होगा, हमें न्याय नहीं मिलेगा.

मां बोलीं- लड़ाई से पीछे हटने वाले नहीं

मां आशा देवी ने पूरे मामले में लीपापोती करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अगर मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आम लोगों का कानून-व्यवस्था से भरोसा उठ जाएगा. पूरा परिवार तनाव में जी रहा है. लेकिन इसके बावजूद लड़ाई से पीछे हटने वाले नहीं हैं. इधर, जगदीशपुर को पूर्व डीएसपी को मद्य निषेध विभाग में जिम्मेदारी दी गई है. लेकिन भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले में उन पर केस भी दर्ज हैं.

Also Read: भरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाले बहुजन महापंचायत में नहीं जायेंगे मांझी, कहा- कुछ लोग फिराक में हैं कि कुछ गलत हो

Previous article भागलपुर सदर अस्पताल में OPD शेड्यूल जारी: आज किस डॉक्टर की ड्यूटी है, देखें पूरी सूची
Next article क्या आज बरसेंगे तीन दिन से रूठे बादल? IMD के नए अनुमान से किसानों में जगी उम्मीद
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel