[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur news जिप सदस्या ने 26.50 लाख की योजनाओं का किया उद्घाटन

Bhagalpur news जिप सदस्या ने 26.50 लाख की योजनाओं का किया उद्घाटन

0
Bhagalpur news जिप सदस्या ने 26.50 लाख की योजनाओं का किया उद्घाटन

कहलगांव दक्षिणी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्या सह जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सोनी कुमारी ने रविवार को करीब 26 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बन रही योजनाओं का उद्घाटन किया है. गोपालपुर गांव की मुख्य सड़क सामुदायिक भवन के पास निर्मित चौपाल, देवरी महेशपुर गांव में चैती दुर्गा माता स्थान के सामने निर्मित यात्री शेड, बंशीपुर गांव के दर्शनीय घाट में निर्मित छठ घाट व सर्वोदय क्रीड़ा स्थल पर निर्मित चौपाल का उद्घाटन इसमें शामिल है. जिप सदस्या ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह हमेशा प्रयासरत रही है. यह योजनाएं उन्हीं का एक छोटा हिस्सा है.

फोर लेन पर बाइक सवार करते हैं स्टंटबाजी, पुलिस मौन

नवगछिया फोर लेन सड़क पर इन दिनों बाइक सवार स्टंटबाजी करने नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिये हैं. यह वीडियो भागलपुर जिले नवगछिया से मधेपुरा के भटगामा को जोड़ने वाली सड़क का है, जहां कदवा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहा है. वायरल वीडियो इंस्टाग्राम आईडी सन्नी राइडर वन से पोस्ट किया गया है. वीडियो में युवक खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा बाइक को एक पहिये पर दौड़ाता दिख रहा हैं. सड़क पर अन्य वाहन भी गुजर रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस फोर लेन पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. बावजूद इसके पुलिस की नियमित गश्ती या सख्त कार्रवाई नजर नहीं कर रही है. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है. सवाल है कि जब सोशल मीडिया पर खुलेआम स्टंट के वीडियो पोस्ट हो रहे हैं, तो प्रशासन कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर पाया. क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है.

प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग

ग्रामीणों ने मांग की है कि कदवा गांव के पास नियमित पुलिस गश्ती बढ़ायी जाए. स्पीड मॉनिटरिंग की व्यवस्था हो और स्टंटबाजों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि फोर लेन सड़क सुरक्षित रह सके. अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह फोर लेन सड़क युवाओं के लिए रोमांच का मैदान और आम जनता के लिए मौत का कारण बन सकता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel