[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. यूथ कॉनर ने एकतरफा मुकाबले में हिंदुस्तान क्लब को 129 रनों से हराया

bhagalpur news. यूथ कॉनर ने एकतरफा मुकाबले में हिंदुस्तान क्लब को 129 रनों से हराया

0

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गये मुकाबले में यूथ कॉनर ने हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब को 126 रनों से पराजित किया. यूथ कॉनर के बैटर राकेश गुप्ता ने शानदार 121 रन की पारी खेली. उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.

यूथ कॉनर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 289 रनों का स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में राकेश गुप्ता ने शानदार 121 रन की पारी खेली. जबकि बासुकीनाथ ने 52 व अमन सिंह राजपूत ने 51 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब की ओर से आनंद मिश्रा ने तीन, वीरू सिंह व बृज ने क्रमश: दो-दो विकेट चटकाये.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब की टीम 35 ओवर में 163 रनों पर ही ऑल आउट हो गयी. बल्लेबाजी में वीरू सिंह ने 52, अमरजीत ने 35 और राहुल द्रविड़ ने 30 रनों का योगदान दिया. शेष बल्लेबाज नहीं चले. गेंदबाजी में यूथ कॉनर की ओर से सचिन राय, कुणाल पीयूष व सादिक सिद्धि ने दो-दो विकेट चटकाया. गुरुवार को भागलपुर क्रिकेट क्लब व बरहपुरा क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जायेगा. दोनों टीमों का सुबह 8:30 रिपोर्टिंग टाइम है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel