[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर सुल्तानगंज : अजगैवीनाथ घाट पर गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत

सुल्तानगंज : अजगैवीनाथ घाट पर गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत

0
सुल्तानगंज : अजगैवीनाथ घाट पर गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत

अजगैवीनाथ मंदिर घाट पर बुधवार को गंगा स्नान के दौरान हादसा हो गया. गहरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और साथ आये दोस्तों में चीख-पुकार शुरू हो गयी. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बहराइच जिला अंतर्गत पगड़ी गांव के सच्चिदानंद पांडेय (30) के रूप में हुई है. वह भागलपुर में रह कर पॉपकॉर्न बेचता था. सच्चिदानंद अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने सुलतानगंज आया था. उसके साथी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि पॉपकॉर्न मशीन खराब होने के कारण वह लोग काम बंद कर गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे. स्नान से पहले मोबाइल डिस्चार्ज होने पर उसे एक दुकान में चार्ज पर लगाया और फिर सभी दोस्त गंगा में उतर गये. इस दौरान सच्चिदानंद को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा और वह अचानक गहरे पानी में चला गया. दोस्तों ने शोर मचा कर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते वह डूब गया. घाट पर मौजूद लोगों ने बचाव की कोशिश की, पर सफलता नहीं मिल सकी. घटना की सूचना मिलते ही सुलतानगंज थाना पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय मछुआरे शंकर महलदार की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया. घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है. सच्चिदानंद शादीशुदा था और अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, गर्भवती पत्नी, दो बेटियां तथा एक बेटा छोड़ गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

दो माह में पांच लोगों की जा चुकी है जान

स्थानीय लोगों के अनुसार बीते दो महीनों में गंगा में डूबने से पांच लोगों की मौत हो चुकी है. लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद श्रद्धालु गहरे पानी में जाने से बाज नहीं आ रहे हैं. प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों द्वारा बार-बार गहरे पानी में नहीं जाने की अपील की जा रही है, फिर भी हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे.स्थानीय लोगों ने गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी बोर्ड बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel