[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर मां व पत्नी के साथ गंगा स्नान करने के लिए आये युवक की डूब कर मौत

मां व पत्नी के साथ गंगा स्नान करने के लिए आये युवक की डूब कर मौत

0
मां व पत्नी के साथ गंगा स्नान करने के लिए आये युवक की डूब कर मौत

औद्योगिक प्रक्षेत्र (जीरोमाइल) थाना क्षेत्र के बाबूपुर मोड़ के समीप जियाउद्दीनपुर चौका गंगा घाट पर अपनी मां व पत्नी के साथ गंगा स्नान करने आये युवक की डूबने से मौत हो गयी. घटना सोमवार सुबह की बतायी जा रही है. डूबने के करीब एक घंटे के बाद युवक के शव को गंगा से निकाला गया. पुलिस ने तुरंत शव को मायागंज अस्पताल भेज दिया. जहां युवक की मौत होने की पुष्टि हुई. मृत युवक सबौर के आर्य टोला के रहने वाले मुरारी कुमार का बेटा विश्व रंजन कुमार दास उर्फ बिट्टू (28) है. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार छठ पर्व को लेकर विश्व रंजन अपनी मां और पत्नी को लेकर गंगा स्नान कराने के लिए आया था. जहां उन दोनों के गंगा स्नान करने के बाद वह खुद नहाने के लिए चला गया. और अचानक डूब गया. उसे डूबता देख लोगों ने मदद के लिए आवाज भी लगायी. पर तब तक देर हो चुकी थी. सूचना पाकर जीरोमाइल पुलिस और कुछ देर बाद एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची. डूबने वाले युवक के अन्य परिजन भी घाट पर पहुंचे. परिजनों ने बताया कि विश्व रंजन दो भाइयों में बड़ा था. वह शादीशुदा और उसे एक बेटा भी है. उसके पिता बीएयू के कर्मी हैं. विश्व रंजन प्राइवेट जाॅब करता था. इधर परिजनों ने एसडीआरएफ की टीम के देर से पहुंचने को लेकर भी कुछ देर के लिए विवाद किया गया. उन्हें पुलिस ने शांत कराया. परिजनों का बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक के शव का अंतिम संस्कार देर शाम किया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि विश्व रंजन के परिवार के लोग हर साल छठ पर्व में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे. पर इस बार हुई इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरा मोहल्ला ही गमगीन है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel