[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur news पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत

Bhagalpur news पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत

0

झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर मंगलवार की देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. मृतक का अंतिम संस्कार बुधवार को महादेवपुर गंगा घाट पर किया गया. झंडापुर पंचायत के वार्ड चार के संजय मोदी का पुत्र अभिषेक कुमार मोदी (20) अपने चचेरे भाई छोटू कुमार के साथ मंगलवार की देर रात घर से दयालपुर स्थित एक निजी पेट्रोल पंप जा रहा था. बताया जाता है कि दोनों वहां अपनी दुकान चलाते थे. झंडापुर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये .घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना मिलते ही झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देख बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया. पूर्णिया में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने अभिषेक कुमार मोदी को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल छोटू कुमार की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है .युवक की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातमी सन्नाटा पसराहै . स्थानीय लोगों ने बताया कि अभिषेक मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था तथा परिवार के कामकाज में हाथ बंटाता था. उसकी मौत की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ उसके घर पर जुट गयी. दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को झंडापुर पुलिस की निगरानी में झंडापुर स्थित एक निजी होटल परिसर में रखा गया है. पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel