[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur news आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ा युवक की गिर कर मौत

Bhagalpur news आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ा युवक की गिर कर मौत

0
Bhagalpur news आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ा युवक की गिर कर मौत

शाहपुर गांव में बुधवार की शाम करीब पौने छह बजे घर के आंगन में लगे आम के पेड़ पर चढ़ कर फल तोड़ने के दौरान डाली टूट जाने से गंभीर रूप से जख्मी युवक की मौत इलाज के लिए पूर्णिया ले जाने के क्रम में रास्ते में ही हो गयी है. ग्रामीणों अनुसार शाहपुर गांव के सियाराम मंडल का मंझला पुत्र सिंटू कुमार (30) आम के पेड़ पर चढ़ कर फल तोड़ रहा था. आम की डाली टूट गयी, जिससे युवक पेड़ के पास ही ग्रामीण पक्की सड़क पर गिर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया. डाॅ कुमार दीपक की देखरेख में प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति देख जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया. चिकित्सक ने बताया कि जख्मी को हेड इंज्योरी था आंतरिक चोट लगी थी. छोटा भाई हरि किशोर कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले जख्मी भाई ने दम तोड़ दिया. मृतक तीन भाईयों में मंझला था. वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. पिता सियाराम मंडल, माता डोमनी देवी , पत्नी नीतू देवी, तीन छोटे-छोटे बच्चों में सृष्टि, मिस्टी व आयांश का रो- रो कर बुरा हाल है. मृतक अपने परिवार का एक मात्र कमाने वाला सदस्य था. अब परिवार के भरण-पोषण पर संकट आ गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel