[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. मेयर ने वाहन हटाने की कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा पत्र

bhagalpur news. मेयर ने वाहन हटाने की कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा पत्र

0

तिलकामांझी और विश्वविद्यालय के बाहर सड़क किनारे जमा वाहनों के बढ़ते जमावड़े ने शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है. इसको लेकर मेयर डॉ बसुंधरा लाल ने पुलिस विभाग को पत्र भेजकर इन वाहनों को हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

गुरुवार को मेयर ने सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह से भी मुलाकात की और स्थिति का जायजा लिया. डॉ बसुंधरा लाल ने कहा कि सड़क किनारे पड़े वाहन न केवल शहर की स्वच्छता प्रभावित कर रहे हैं, बल्कि इससे सड़क हादसे का भी खतरा रहता है. बरसात में पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है.

मेयर ने बताया कि पहले भी प्रशासन और पुलिस से वाहन हटाने की मांग की जा चुकी है. इस बार उम्मीद है कि कार्रवाई की जायेगी. तिलकामांझी और विश्वविद्यालय के अलावा विक्रमशिला टीओपी और इशाकचक थाना के बाहर भी सड़क किनारे कबाड़ वाहन खड़े हैं, जो हटाये जाने की प्रतीक्षा में हैं.

पूर्व मेयर के उठाये सवाल पर थाना का लिखा पत्र

पूर्व मेयर डॉ बीणा यादव की ओर से उठाये गये सवाल पर मेयर डॉ बसुंधरा लाल की नजर इस दिशा में गयी है. दरअसल, अवैध पार्किंग वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान डॉ एनके यादव के क्लिनिक के सामने से कार जब्त किया गया था. इस पर पूर्व मेयर ने कार्रवाई पर आपत्ति जमाते हुए थाने के सामने जब्त वाहनों के जमावड़ा पर सवाल उठाया था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel