[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर BHAGALPUR छत गिरने से मजदूर की मौत

BHAGALPUR छत गिरने से मजदूर की मौत

0

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट :

मुंदीचक थाना क्षेत्र के राधा देवी लेन स्थित दुर्गा स्थान के पास मंगलवार देर रात हादसे में 60 वर्षीय मुन्ना चौधरी की मौत हो गई. वे दिहाड़ी मजदूरी कर जीवनयापन करते थे और अपने पुराने मकान में अकेले कमरे में रहते थे. मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात अचानक उनके पुराने मकान का छत भरभराकर गिर गया. घटना के समय मुन्ना चौधरी कमरे के अंदर ही मौजूद थे. छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकाला गया. उनके भतीजे अनीश कुमार ने बताया कि जब उन्हें मलबे से निकाला गया, तब उनकी सांसें चल रही थीं. घटना के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि मुन्ना चौधरी अविवाहित थे. परिवार में उनका छोटा भाई विनय चौधरी और भतीजा अनीश कुमार हैं. वे पुराने मकान के अलग कमरे में रहते थे, जिसकी हालत काफी जर्जर बतायी जा रही है. घटना के बाद परिजन शोकाकुल हैं. मायागंज अस्पताल में बरारी कैंप थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel