[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur News. महिलाओं ने अपने कार्यों से किया है साबित, वह किसी से कम नहीं : जीविका

Bhagalpur News. महिलाओं ने अपने कार्यों से किया है साबित, वह किसी से कम नहीं : जीविका

0

-महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए कार्यशाला आयोजित

महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक सशक्तीकरण को मजबूती देने के उद्देश्य से जीविका द्वारा शुक्रवार को महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला बरारी स्थित डीआरसीएम में संपन्न हुई. इसमें जिले के सभी प्रखंडों से जीविका महिला संकुल स्तरीय संघों की जीविका दीदियों ने भाग लिया.

कार्यशाला का आयोजन भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे ””””नई चेतना 4.0 – पहल बदलाव की ओर”””” अभियान के तहत किया गया.अभियान का उद्देश्य लैंगिक समानता को बढ़ावा देना, आजीविका गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना, नेतृत्व व निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भूमिका को सशक्त करना, टीम भावना विकसित करना और महिलाओं की आवाज व गतिशीलता को मजबूत करना है.

जीविका दीदियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी. जिला परियोजना प्रबंधक सुनिर्मल गरेन ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं सामाजिक रूप से अधिक जागरूक हुई हैं और समाज में निर्णायक भूमिका निभा रही हैं. महिलाओं ने अपने कार्यों से साबित किया है कि वह किसी से कम नहीं है.

कार्यक्रम में जिला निबंधन व परामर्श केंद्र के प्रबंधक रवि रंजन कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के शुभम कुमार व महिला विकास निगम के डीपीएम मणिशंकर कुमार ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी. कहलगांव की दीदी अधिकार केंद्र की समन्वयक रूबी कुमारी, नवगछिया में दीदी की नर्सरी संचालित करने वाली ज्योति देवी, जगदीशपुर में बैंक मित्रा अमृता कुमारी, रिसोर्स पर्सन अनीता कुमारी व जीविकोपार्जन विषय पर कार्यरत ममता कुमारी ने अनुभव साझा किये. कार्यक्रम का संयोजन सामाजिक प्रबंधक अभिषेक कुमार ने किया. संचालन स्वास्थ्य व पोषण प्रबंधक मुकेश कुमार गुप्ता ने किया.

इस मौके पर जीविकोपार्जन प्रबंधक शाकिर हुसैन, संचार प्रबंधक विकास कुमार राव, सामुदायिक वित्त प्रबंधक पूनम कुमारी, प्रबंधक गैर कृषि सुमन कुमार, तीस्ता, जितेंद्र, प्रत्यूष, रतन कुमार, राजीव प्रकाश, लेखपाल मुकेश कुमार, निशांत, राधा, विपिन, विभूति, राजीव कुमार, दीपक कुमार, अब्दुल बारी, सुजीत, प्रीति, पंकज, नीतू सहित सभी प्रखंडों से बड़ी संख्या में जीविका कर्मी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel