[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur News: हमें एकल खेती से मिश्रित खेती और अंतरवर्ती खेती की ओर जाने की है आवश्यकता : कुलपति

Bhagalpur News: हमें एकल खेती से मिश्रित खेती और अंतरवर्ती खेती की ओर जाने की है आवश्यकता : कुलपति

0

= बीएयू सबौर अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 22वीं बैठक

प्रतिनिधि, सबौर

बीएयू सबौर अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र में गुरुवार को वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 22वीं बैठक हुई. बैठक की शुरुआत कुलपति डॉ डीआर सिंह एवं अतिथियों द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ किया गया. केवीके के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान अनिता कुमारी द्वारा विगत वर्ष के प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इसके साथ ही विगत निर्णय के अनुपालन में अवगत करवाया गया. बैठक में कुलपति डॉ डीआर सिंह ने अनुपालन की समीक्षा की एवं महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये. कुलपति ने किसानों तक और भी प्रभावपूर्ण तरीके से बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि हमें एकल खेती से मिश्रित खेती और अंतरवर्ती खेती की ओर जाने की आवश्यकता है.

डीएओ ने मोटे अनाज की खेती पर दिया बल

डीएओ ने मोटे अनाज के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि भागलपुर में अभी भी मोटे अनाज की खेती के बारे में किसान जागरूक नहीं हैं. बैठक में किसान नीरज कुमार ने हाई वैल्यू क्रॉप को बढ़ावा देने की बात कही और उन्होंने अवगत करवाया कि कृषि विज्ञान केंद्र सबौर द्वारा पुष्प उत्पादन को कृषक समूह के साथ मिलकर नयी प्रजाति का प्रत्यक्षण कर क्षेत्र विस्तार किया गया. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों में उपनिदेशक प्रशिक्षक डॉ अभय मानकर, डीडीएम नाबार्ड आदि उपस्थित रहे. डॉ आरके सोहाने ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel