[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर सुबह 5 बजे सरकारी पूजा के साथ गूंजा बाबा बूढ़ानाथ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सुबह 5 बजे सरकारी पूजा के साथ गूंजा बाबा बूढ़ानाथ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

0
सुबह 5 बजे सरकारी पूजा के साथ गूंजा बाबा बूढ़ानाथ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

शहर के प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में बुधवार को अहले सुबह विशेष सरकारी पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया. सुबह पांच बजे विधि-विधान के साथ बाबा भोलेनाथ का गंगा जल, फूल-फल एवं पंचामृत से अभिषेक किया गया. पूजा के बाद मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया, जहां बड़ी संख्या में भक्त दर्शन और पूजा के लिए पहुंचे.

भागलपुर के आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में बुधवार को सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिली. सरकारी पूजा के दौरान पूरे मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार और घंटियों की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा. महंत शिवनारायण गिरि के संचालन में पंडित अभिषेक पांडेय ने वैदिक मंत्रों के साथ विधिवत पूजा संपन्न कराई.

गंगा जल और पंचामृत से हुआ अभिषेक

सरकारी पूजा के दौरान बाबा भोलेनाथ का गंगा जल, फूल-फल एवं पंचामृत से विशेष अभिषेक किया गया. पूजा में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की. मंदिर के प्रबंधक बाल्मिकी सिंह के सहयोग से पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई.

पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विशेष पूजा के बाद मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बूढ़ानाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे. श्रद्धालुओं की भीड़ और लगातार हो रहे पूजन से मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा रहा.

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

पूरे दिन मंदिर परिसर में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष गूंजते रहे. श्रद्धालुओं ने बाबा बूढ़ानाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और अपने जीवन में सुख-शांति की कामना की. मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विशेष व्यवस्था भी की गई थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel